फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: साजिद खान के खुलेआम धूम्रपान करने पर भड़के यूजर्स, बोले- हिपोक्रेसी की भी कोई सीमा होती है

Tue, 15 Nov 2022 05:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 15 Nov 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Sajid Khan Slammed by Netizens for Smoking in BB House
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं। इस शो में एंट्री के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में बिग बॉस के घर से उनकी एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है जिसकी वजह से वह एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। 


Urfi Javed: बोल्ड अवतार छोड़ संस्कारी लुक में नजर आईं उर्फी जावेद, नेटिजन्स बोले - देखा हिंदुस्तानी भाऊ का कमाल
 

Bigg Boss 16 Sajid Khan Slammed by Netizens for Smoking in BB House
साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वायरल तस्वीर बीते दिन के एपिसोड की है जिसमें साजिद खुलेआम सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि साजिद गार्डन एरिया में बैठकर आराम से सिगरेट का धुआं उड़ा रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद नेटिजंस उन पर नियम  तोड़ने के लिए भड़क उठे हैं। ट्विटर पर लोग साजिद पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। 
Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने अपने आप पर जताया भरोसा, बोले- मैं घमंडी नहीं अगर कहूं कि तीनों फिल्में होंगी हिट


Bigg Boss 16 Sajid Khan Slammed by Netizens for Smoking in BB House
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा, 'साजिद खान लगातार घर के नियम तोड़ रहे हैं लेकिन बिग बॉस उनको दंड नहीं दे रहे हैं क्योंकि वह उनसे  डरते हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'साजिद खान एक बार फिर से घर में खुलेआम सिगरेट पी रहे थे और इसके बाद उन्हें घर का कप्तान बना दिया गया। हिपोक्रेसी की भी कोई सीमा होती है बिग बॉस।' इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स कमेंट के जरिए अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। 
Naga Shaurya: टॉलीवुड स्टार नागा शौर्य की बिगड़ी तबीयत, सेट पर हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Sajid Khan Slammed by Netizens for Smoking in BB House
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'मीटू' के तहत साजिद खान पर अब तक कई लड़कियों ने आरोप लगाए हैं।  इन आरोपों की वजह से ही बिग बॉस शो की काफी आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि इतने गंभीर मामले के आरोपी को इस शो में कैसे जगह मिल सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो साजिद अब तक कई बड़ी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वह हे बेबी, हाउसफुल और हाउसफुल 2 के लिए जाने जाते हैं। वह हाउसफुल 4 का भी निर्देशन कर रहे थे लेकिन मीटू के आरोपों के बाद उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
Prakash Raj: प्रकाश राज के साथ काम नहीं करना चाहते इंडस्ट्री के लोग, अभिनेता ने खुद बताई बड़ी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed