फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने फिर की तलाक की बात, सुनकर घरवाले भी रह गए हैरान

Sat, 30 Dec 2023 10:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Dec 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Statement on Divorce During Task Video Went Viral On Social Media
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 17 किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन घरवालों के बीच घमासान देखने को मिलता है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी इस मामले में पीछे नहीं रहती है। अक्सर विक्की और उन्हें बहस करते हुए देखा जाता है। शो के हालिया एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। वे विक्की जैन पर ताना मारने से पीछे नहीं रहीं। 

Varun Dhawan: एक बार फिर दूल्हे के रोल में नजर आएंगे वरुण, 'दुल्हनियां 3' की कहानी फाइनल! जानिए कब होगी शूटिंग

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Statement on Divorce During Task Video Went Viral On Social Media
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में भाग लेने वाली अभिनेत्री को मुनव्वर को लेकर विक्की से भिड़ते देखा गया। एपिसोड में एक नकली कोर्ट रूम दिखाया गया, जिसमें अंकिता मुनव्वर के पक्ष में लड़ रही थी, जबकि विक्की उनसे सवाल कर रहे थे। मॉक ट्रायल आयशा खान को लेकर हो रहा था। झगड़े के दौरान अंकिता ने अपना आपा खो दिया और विक्की से कहा कि पीछे हटिए नहीं तो यह यह मामला उनके तलाक में बदल जाएगा।

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Statement on Divorce During Task Video Went Viral On Social Media
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे एक क्लिप में अंकिता और विक्की को झगड़ते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद बिग बॉस ने हस्तक्षेप किया और विक्की से अंकिता को बोलने देने के लिए कहा। फिर भी विक्की नहीं रुके और अंकिता को निर्देश देना जारी रखा। अंकिता इससे इतनी ज्यादा परेशान हो गईं कि उन्होंने विक्की को कह दिया कि आप ऐसा मत कीजिए, कहीं इससे हमारा ही तलाक का केस न चालू हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Statement on Divorce During Task Video Went Viral On Social Media
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

उनके इस बयान से मन्नारा चोपड़ा समेत सभी घरवाले हैरान रह गए। उन्होंने अंकिता से कहा, “आपने कुछ ज्यादा बोल दिया।” हालांकि, अंकिता इससे सहमत नहीं थीं। यह पहली बार नहीं है जब अंकिता ने तलाक का मुद्दा उठाया है। पिछले हफ्ते तीखी बहस के दौरान अंकिता ने तलाक की बात कह दी थी। 

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Statement on Divorce During Task Video Went Viral On Social Media
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

यह सब तब शुरू हुआ जब आयशा खान ने विक्की से उसकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में पूछा, जिस पर विक्की ने मजाक किया और एक शादीशुदा आदमी की तकलीफों के बारे में कहा। इससे अंकिता निराश और परेशान हो गईं और उन्होंने तलाक की बात कह दी।
Friday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'सलार' की आंधी, 'डंकी' का दबदबा भी कायम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed