फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा को तीसरी दफा हो रहा प्यार? सलमान खान ने शुक्रवार का वार में किया बड़ा दावा

Sat, 02 Nov 2024 11:39 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 02 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

'बिग बॉस 18' का पहला 'शुक्रवार का वार' काफी दिलचस्प रहा। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने करण वीर मेहरा से जुड़ा बड़ा खुलासा कर हर किसी को दंग कर दिया। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra is fallen for Chum Darang salman khan big revealation on shukravaar ka vaar
शुक्रवार का वार - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस 18' में बीते दिन शो के होस्ट सलमान खान शुक्रवार का वार करते नजर आए। बॉलीवुड सुपरस्टार आमतौर पर रियलिटी शो के वीकेंड का वार एपिसोड की मेजबानी करते हैं। 'बिग बॉस 18' के लिए अपने पहले शुक्रवार का वार पर, सलमान खान ने सच के कई बम फोड़े। साथ ही करण वीर मेहरा और चुम दरंग के रिश्ते पर कुछ ऐसा कहते नजर आए, जिसे सुनकर पूरा घर दंग रह गया। 

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra is fallen for Chum Darang salman khan big revealation on shukravaar ka vaar
करण वीर मेहरा-सलमान खान (बिग बॉस 18) - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान का बड़ा दावा 

सलमान खान ने शिल्पा शिरोडकर से विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के बंधन के बारे में अपने विचार साझा करने के लिए कहा। जब शिल्पा ने समझाने की कोशिश की, तो सलमान ने बताया कि अभिनेत्री को चुम दरंग और करण वीर मेहरा के रिश्ते के बारे में बेहतर समझ है। 'बिग बॉस 18' में, शिल्पा शिरोडकर ने सलमान खान से कहा कि करण वीर मेहरा अपने अतीत के कारण चुम दरंग के साथ अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएंगे। करण वीर का दो बार तलाक हो चुका है। शिल्पा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान ने कहा कि अन्य संभावनाएं भी हो सकती हैं।

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra is fallen for Chum Darang salman khan big revealation on shukravaar ka vaar
करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra

करणवीर दे रहे चुम को संकेत!

सुपरस्टार ने चुम से मजाक में कहा कि करण वीर उन्हें कई संकेत दे रहे हैं। दरंग इससे हक्की बक्की रह गईं और करण वीर ने यह कहकर विषय को टाल दिया कि उन्होंने कोई संकेत नहीं दिया। करण वीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में स्पष्टता प्रदान करते हुए चुम दरंग ने सलमान खान से कहा, 'कुछ भी नहीं है सर। वह मुझे कोई संकेत नहीं दे रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra is fallen for Chum Darang salman khan big revealation on shukravaar ka vaar
चुम दरंग - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर बन रहे हैशटैग्स

इसी एपिसोड में सलमान ने करण वीर और चुम को आगे बताया कि उनके लिए कई हैशटैग बनाए गए हैं, जिनमें चुमवीर भी शामिल है। खान ने दोनों के लिए एक और हैशटैग 'काचुम' भी सुझाया। इस बीच, दो हस्तियां सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस 18' में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra is fallen for Chum Darang salman khan big revealation on shukravaar ka vaar
दिग्विजय सिंह राठी - फोटो : इंस्टाग्राम @digvijay_rathee

'बिग बॉस 18' में होने जा रही दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

'स्प्लिट्सविला एक्स 5' के प्रतियोगी दिग्विजय राठी और कशिश कपूर 'बिग बॉस 18' की वाइल्डकार्ड एंट्री हैं। एक प्रोमो में दिग्विजय और कशिश को आमने-सामने दिखाया गया है। वीडियो ने सामने आते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। पिछले रियलिटी शो से उनकी प्रतिद्वंद्विता 'बिग बॉस 18' में भी जारी रहने की संभावना है।

Bigg Boss 18: घरवालों के झगड़ों को सुलझाने के लिए आ रहे हैं भोजपुरिया किंग रवि किशन? भाईजान की लेंगे जगह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed