{"_id":"67834887bc5ce93c540643eb","slug":"bigg-boss-18-raveena-tandon-recalls-salman-khan-comment-on-her-weight-azaad-cast-rasha-thadani-aaman-devgn-2025-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: रवीना टंडन के बारे में सलमान खान ने कही ऐसी बात, जिसे सुनकर राशा थडानी-अमन देवगन भी हुए हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: रवीना टंडन के बारे में सलमान खान ने कही ऐसी बात, जिसे सुनकर राशा थडानी-अमन देवगन भी हुए हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:14 AM IST
सार
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के आज रात के एपिसोड में दिखेगी ग्रैंड मस्ती क्योंकि इस दौरान सलमान खान के साथ नजर आएंगी रवीना टंडन और आजाद फिल्म की स्टार कास्ट राशा थडानी और अमन देवगन, लेकिन इस दौरान सलमान ने रवीना से कही ऐसी बात, जिसे सुनकर अमन-राशा भी हैरान हो गए।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 18 के घर पर आई आजाद की स्टार कास्ट, बेटी को सपोर्ट करने पहुंची रवीना टंडन
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस 18 के घर आजाद की स्काटकास्ट, राशा थडानी और अमन देवगन अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए। इस दौरान रवीना टंडन भी बेटी राशा को सरप्राइज देने के लिए पहुंचीं। सलमान के साथ बातचीत करते हुए, रवीना ने बारे में भाईजान ने एक ऐसी बात बोली, जिसे सुनकर राशा और अमन भी हैरान रह गए। आखिर दबंग ने ऐसा क्या कहा था रवीना से?
2 of 5
सलमान की बात से हैरान हुईं रवीना
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस 18 के शो के दौरान जब रवीना टंडन सेट पर पहुंचीं तो सलमान ने उन्हें बताया कि शो की टीम के पास उनके शुरुआती दिनों की कुछ पुरानी तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर दिखाए जाने के बाद रवीना बेहद हैरान हो गईं। फोटोशूट की यह तस्वीर सलमान ने रवीना को अपनी पीठ पर उठा रखा था। यह देखकर रवीना हैरान रह गईं और अभिनेत्री ने बताया कि सलमान ने उनसे इस दौरान एक हैरान करने वाली बात कही थी।
सलमान ने रवीना के लिए कही हैरान कर देने वाली बात
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
रवीना ने बताया कि सलमान ने उनसे पूछा, "तुम्हारा वजन कितना है?" इस पर राशा और अमन देवगन हंस पड़े। अभिनेत्री ने आगे बताया, "मैं उस समय बहुत मोटी थी।" रवीना और सलमान की एक साथ डांस करते हुए एक और तस्वीर भी दिखाई गई। इस तस्वीर के बारे में एक किस्सा शेयर करते हुए रवीना ने कहा, "यह शो साउथ अफ्रीका में था।" अभिनेत्री ने याद किया कि कैसे सलमान खान फ्लाइट के उड़ान भरते ही सो जाते थे। रवीना ने कहा, "उस समय इंस्टाग्राम नहीं था, वरना मैं स्नैपशॉट लेती और उसे इंस्टाग्राम पर डाल देती।"
सलमान ने किया राशा और अमन के स्वागत
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
एक और तस्वीर सामने आई जिसमें सलमान खान छोटी राशा थडानी के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया और रवीना ने खुलासा किया कि जब यह फोटो क्लिक की गई थी तब राशा 3 साल की थी।
फिल्म आजाद में नजर आएंगे राशा और अमन
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
इसके अलावा सीजन के आखिरी वीकेंड का वार एपिसोड में कई बाते हुईं, जहां सलमान खान ने करण वीर मेहरा, चुम दरंग और घर के बाकी सदस्यों को सबक सिखाया। राशा और अमन ने बिग बॉस 18 के प्रतियोगियों के साथ बातचीत भी की और उनके साथ एक टास्क भी खेला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।