सब्सक्राइब करें

बिग बॉस लाया शो में नया ट्विस्ट, सनसनी सीक्रेट के जरिए कंटेस्टेंट्स होंगे रेस से बाहर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
bigg boss and sansani secret as big twist of the show
bigg boss

बिग बॉस को एक महीना हो चुका है और ऐसे में घर का माहौल भी अब पहले जैसा नहीं रहा है। क्योंकि बिग बॉस ने जोड़ियां तोड़ दी है जिसके चलते जोड़ीदार भी एक-दूजे के दुश्मन बन चुके हैं। जोड़ियां टूटते ही सब एक दूसरे को मारने को चढ़ रहे हैं। इस बीच जोड़ी टूटने के बाद घर में हुआ पहला घोड़ा गाड़ी टास्क में श्रीसंथ ने फिर शर्मनाक हरकत की और तो वहीं सुरभि और रोमिल में भी नोकझोक देखने को मिली। लेकिन टास्क हो चुका है और अब घर का नया कैप्टन सामने आना बाकी रह गया है। 

bigg boss and sansani secret as big twist of the show
bigg boss

बता दें कि घर में नये कैप्टन चुने जाने की जंग दीपक और शिवाशीष में होगी और इसके लिए घर मे सनसनी सीक्रेट टास्क के जरिए घरवालों के पुराने राज से परदा उठेगा। लेकिन आपको बता दें कि अंदरूनी जानकारी से मिली खबर के मुताबिक, शिवाशीष इस घर के कैप्टन बनने जा रहे हैं।   

bigg boss and sansani secret as big twist of the show
bigg boss - फोटो : self

बता दें कि सनसनी सीक्रेट टास्क में घोड़ा गाड़ी टास्क में विजयी होने के बाद शिवाशीष और दीपक के नाम  कैप्टेंसी के लिए सामने आए थे। गौरतलब है कि घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss and sansani secret as big twist of the show
bigg boss

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के घर में अब बड़े पर्दे की एक्ट्रेस किम शर्मा और उनके साथ एक और टेलीविजन एक्ट्रेस की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है।   

विज्ञापन
bigg boss and sansani secret as big twist of the show
किम शर्मा

वहीं, किम शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री तो लगभग तय हो चुकी है। मामला फीस पर आकर लटका हुआ है। फीस की अनबन खत्म होते ही अगले हफ्ते से किम शर्मा शो में नजर आने लगेंगी। किम शर्मा ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से एंट्री की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed