{"_id":"5bc81b0ebdec2269651f1eca","slug":"amitabh-bachchan-reality-show-kbc-10-contestant-gajanan-rasam-won-50-lakh-rupee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10 Contestant: 1 करोड़ के सवाल पर भी बची थीं 2 लाइफलाइन, फिर भी घर ले गया 50 लाख","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10 Contestant: 1 करोड़ के सवाल पर भी बची थीं 2 लाइफलाइन, फिर भी घर ले गया 50 लाख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc
- फोटो : sonyliv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमिताभ बच्चन का सुपरहिट रियलिटी शो अब अपने आखिरी चरण की ओर बढ़ रहा है । 17 अक्तूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में गोवा से आए गजानन रासम हॉट सीट पर बैठे । गजानन इस सीजन के सबसे खुशनुमा कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं । उनके आने पर पूरा सेट ठहाके मारकर हंसता रहा ।
2 of 5
kbc
- फोटो : sonyliv
गजानन पेशे से रिटायर्ड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव हैं । उन्होंने बीच-बीच में अमिताभ बच्चन को ऐसे किस्से सुनाए जिससे सेट पर दर्शकों की हंसी गूंजती रही । शो के बीच में जब 90 के दशक का सवाल आया तो गजानन ने उस वक्त के फैशन की बात की ।
3 of 5
kbc
- फोटो : sonyliv
उन्होंने बताया कि बिग बी को देखकर उन्होंने चार बेलबॉटम पैंट सिलवा ली थी । जबकि उनकी आर्थिक स्थिति उस दौरान बहुत अच्छी नहीं हुआ करती थी । इस पर अमिताभ ने भी अपना एक अनुभव शेयर किया कि उस जमाने में जब वो बेलबॉटम पहना करते थे, तब उनके बेलबॉटम में एक चूहा घुस गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
अमिताभ ने कहा कि अब जो छोटी मोरी की पैंट फैशन में है, वो अच्छी हैं क्योंकि उसमें चूहा नहीं घुस सकता । गजानन ने बहुत बढि़या गेम खेला । जब गजानन के सामने एक करोड़ रुपये का सवाल आया तो भी उनके पास दो लाइफलाइन बची थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
KBC 9
एक करोड़ के सवाल पर उन्होंने दोनों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया । इसके बावजूद वो सही जवाब तक नहीं पहुंच सके । सवाल था कि दादा साहब फाल्के द्वारा बनाई गई एकमात्र बोलती फिल्म कौन सी थी? सही जवाब था- गंगावतरण। वह 50 लाख रुपये की धनराशि जीतकर केबीसी से विदा हुए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।