सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के साथ तबाही मचाने को तैयार हैं भारती सिंह, मुंबई आते ही किया ये ट्वीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma back in Mumbai Bharti Singh may be part of The Kapil Sharma Show
Kapil Sharma

कपिल शर्मा ने जब से टेलीविजन की दुनिया में वापसी करने की बात कही है तब से उनके फैंस काफी एक्साइटेड है। कपिल अपनी इस नई पारी को लेकर उत्साहित है और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी हर अपडेट दे रहे हैं। कपिल करीब डेढ़ महीने बाद मुंबई लौट आए हैं जिसकी तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में कपिल अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं।


 



 

Trending Videos
Kapil Sharma back in Mumbai Bharti Singh may be part of The Kapil Sharma Show
Kapil Sharma

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा - 'डेढ़ महीने बाद मुंबई वापस लौट आया हूं। अब आप लोगों को हंसाने का वक्त आ गया है। वह भी नए सीजन के साथ।' इस तस्वीर के बाद कपिल ने अष्टमी पूजा के दिन एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका पेट चीकू बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma back in Mumbai Bharti Singh may be part of The Kapil Sharma Show
Kapil Sharma and Bharti Singh

कपिल के जैसे ही मुंबई वापस लौट आने की बात कही वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस उनका स्वागत करने लगे। इस बीच मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी लिखा वेलकम बैक भाई चलो तबाही मचाते हैं। भारती के इस ट्वीट से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है इस बार कपिल के शो में उन्हें देखा जाए। दरअसल, शादी के बाद भारती इस वक्त किसी भी शो से जुड़ी हुई नहीं है ऐसे में भारती के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। यहां तक कि उनका ट्वीट भी इसी ओर इशारा कर रहा है।

Kapil Sharma back in Mumbai Bharti Singh may be part of The Kapil Sharma Show
Kapil Sharma

भारती कपिल के शो में पहले भी काम कर चुकी हैं लेकिन कुछ वक्त बाद ही वह शो से अलग हो गई थीं। वहीं सुनील ग्रोवर के शो में आने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। सुनील ग्रोवर सलमान खान की 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी है जिस वजह से अभी तक कुछ भी तय नहीं है। कुछ दिन पहले कपिल की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वह हिमाचल प्रदेश स्थित मां बगलामुखी के दरबार में दर्शन करते हुए दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
Kapil Sharma back in Mumbai Bharti Singh may be part of The Kapil Sharma Show
kapil with ginni
खबरों की मानें तो कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। शादी का ये फंक्शन चार दिन तक चलेगा। कपिल शर्मा की शादी उनके पंजाब में स्थित घर से होगी। पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिस्पेशन देंगे। फिलहाल यह देखना होगा कि कपिल का शो 'द कपिल शर्मा' इस बार लोगों के दिलों में कितनी जगह बना सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed