{"_id":"5bc752f7bdec22697a0f3366","slug":"bigg-boss-sreesanth-spit-at-deepak-thakur-name-in-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: श्रीसंथ की इस शर्मनाक हरकत पर एक हुए घरवाले, सभी ने सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस: श्रीसंथ की इस शर्मनाक हरकत पर एक हुए घरवाले, सभी ने सुनाई खरी-खोटी
Wed, 17 Oct 2018 08:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg boss 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 12 को एक महीना हो चुका है और घर का माहौल भी अब पूरी तरह गरमा चुका है। इस एक महीने के बीच एक जोड़ी और दो सिंगल कंटेस्टेंट्स बेघर भी हो चुके हैं । वहीं, अनूप जलोटा और श्रीसंथ सीक्रेट रूम से घर का सारा हाल जानकर फिर से शो में एंटर कर गए हैं। लेकिन श्रीसंथ ने अपनी हरकतें नहीं छोड़ी। इस बार उन्होंने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि घर के एक-एक सदस्य ने उनकी अच्छे से क्लास ली...
2 of 5
bigg boss
बता दें कि घर में घोड़ा गाड़ी टास्क का दूसरा पड़ाव बाकी है। लेकिन श्रीसंथ ने इस टास्क के दूसरे पड़ाव में बहुत शर्मनाक हरकत कर घर में बगावत कर दी। दरअसल, टास्क के दौरान उन्होंने कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर के नाम को लिख उस पर थूक डाला जिसके बाद से घर का एक-एक कंटेस्टेंट उनपर बरस पड़ा।
ऐसे में कॉमनर्स से लेकर सेलिब्रिटीज ने उन्हें समझाया कि यह बहुत गलत है। ऐसा नहीं करना चाहिए था। दीपिका कक्कड़ ने श्रीसंथ को घर से बेघर करवाया था लेकिन उन्होंने भी श्रीसंथ को बहुत समझाया। वहीं सबसे ज्यादा वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में आई सुरभि राणा ने श्रीसंथ को जमकर लताड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुरभि
सुरभि ने इतनी बातें कही कि श्रीसंथ ने एक बार फिर घर छोड़ने का मन बना लिया। ऐसे में वह घर के गार्डन एरिया में गए और दीवार पर चढ़ने की पूरजोर कोशिश कर भागते नजर आए। लेकिन, सुरभि नहीं रुकी और वह श्रीसंथ को लगातार कुछ ना कुछ बोलती ही रहीं। वहीं, दीपिका ने भी श्रीसंथ को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
5 of 5
kim sharma
बता दें कि घर में दो और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। इसमें युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस किम शर्मा का नाम तय माना जा रहा है और टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के आने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि पिछले वीकेंड का वार में टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे घर से बेघर हो गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।