{"_id":"5bd3321ebdec222f4e267136","slug":"bigg-boss-anup-jalota-to-eliminate-this-weekend-ka-vaar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस से बेघर हो रहे हैं 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस से बेघर हो रहे हैं 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा, ये है बड़ी वजह
Fri, 26 Oct 2018 09:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
anup jalota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस में एक बार फिर एविक्शन का दौर आएगा। इस वीकेंड का वार घर से बेघर होने के लिए अनूप जलोटा, सुरभि राणा, सबा खान और सृष्टि रोडे पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है। लेकिन घर के खेल के मुताबिक देखा जाए तो सुरभि और सबा अच्छा कर रही हैं। वहीं, अनूप और सृष्टि इन दो के मुकाबले कमजोर हैं। इन चारों कंटेस्टेंट्स में से अनूप और सृष्टि की फैन फॉलोइंग ज्यादा है...मगर माना जा रहा है इस हफ्ते अनूप घर से बेघर हो जाएंगे..
2 of 6
anup jalota
क्योंकि बिग बॉस के फैनक्लब अकाउंट्स की वोटिंग के आधार पर अनूप का जाना तय माना जा रहा है। बता दें कि अनूप को पहले भी घर से बेघर कर सीक्रेट रूम में भेजा जा चुका था और फिर नेहा पेंडसे को बाहर का रास्ता दिखा श्रीसंथ और अनूप को दोबारा घर में जगह दी गई।
3 of 6
anup jalota and jasleen
द खबरी के ट्वीट के मुताबिक यह तय माना जा रहा है कि अनूप इस हफ्ते अपना सामान पैक कर लेंगे। क्योंकि 28 और 29 अक्टूबर को उनका म्यूजिक कांसर्ट है। ये भी कहा जा रहा है कि अनूप का बिग बॉस के साथ कॉन्ट्रैक्ट 26 अक्टूबर को खत्म हो गया है। लेकिन इस वीकेंड का वार असल में क्या होगा ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि बिग बॉस टीआरपी बटोरने के लिए कब क्या कदम उठा ले कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
anup jalota and jasleen
शायद ही आपको याद हो कि शो के दूसरे हफ्ते में भी अनूप के घर से बेघर होने की खबर फैली थी। तब भी यही कहा जा रहा था कि अनूप को कांसर्ट में जाना है। इतना ही नहीं इस खबर को पक्की करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
anup jalota
वायरल पोस्टर में अनूप जलोटा के कांसर्ट का जिक्र किया हुआ था। बताया जा रहा है कि अनूप 27 अक्टूबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कांसर्ट में जाने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।