फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: नीलम गिरी से पहले ये भोजपुरी हस्तियां भी कर चुकी हैं बिग बॉस के घर में शिरकत, उड़ाया खूब गर्दा

Tue, 26 Aug 2025 02:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Aug 2025 02:43 PM IST
सार

Reality Show Bigg Boss: बिग बॉस 19 बीते रविवार से शुरू हो चुका है। इस बार भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित हस्ती नीलम गिरी भी बिग बॉस के घर में पहुंची हैं। उनसे पहले भी कई भोजपुरी सितारे रियलिटी शो में गर्दा उड़ा चुके हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss Bhojpuri Stars From Ravi Kishan to Neelam Giri See Contestants Who Joined the Show
'बिग बॉस' में भोजपुरी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 19वां सीजन शुरू हो चुका है। इस बार भी बतौर होस्ट सलमान खान कमान संभाल रहे हैं। इस बार के नियम नए हैं। इस शो में चर्चित हस्तियां शिरकत करती आ रही हैं। न सिर्फ बॉलीवुड जगत से, बल्कि भोजपुरी सितारे भी यहां गर्दा उड़ाते दिखते हैं। इस बार 'बिग बॉस 19' में नीलम गिरी ने हिस्सा लिया है। उनसे पहले कौन-कौन से भोजपुरी सितारे इस रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं? जानिए

Bigg Boss Bhojpuri Stars From Ravi Kishan to Neelam Giri See Contestants Who Joined the Show
रवि किशन - फोटो : एक्स

रवि किशन
बिग बॉस का पहला सीजन साल 2006 में शुरू हुआ था। पहले ही सीजन में भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने शिरकत की थी। अभिनेता को दर्शकों ने खूब पसंद किया और प्यार दिया। वे 'बिग बॉस सीजन 1' के सेकेंड रनरअप बनकर घर से बाहर निकले थे। पहला शो राहुल रॉय ने जीता था।
 

Bigg Boss Bhojpuri Stars From Ravi Kishan to Neelam Giri See Contestants Who Joined the Show
मनोज तिवारी, - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज तिवारी
बिग बॉस के चौथे सीजन में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी को दर्शकों ने घर में देखा। वे बतौर प्रतिभागी घर में पहुंचे। इस शो में डॉली बिंद्रा के साथ मनोज तिवारी का झगड़ा भी हुआ था। दूसरे सीजन में श्वेता तिवारी विनर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Bhojpuri Stars From Ravi Kishan to Neelam Giri See Contestants Who Joined the Show
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव
साल 2019 में 'बिग बॉस सीजन 13' में भी भोजपुरी एक्टर नजर आए। इस सीजन में खेसारी लाल यादव ने शिरकत की। हालांकि, खेसारी ज्यादा समय तक शो में नहीं रुक पाए थे। मगर, उन्हें चर्चा खूब मिली। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला विनर रहे थे। 

विज्ञापन
Bigg Boss Bhojpuri Stars From Ravi Kishan to Neelam Giri See Contestants Who Joined the Show
मोनालिसा-विक्रांत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

मोनालिसा
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस मोनालिसा भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। वे बिग बॉस सीजन 10 में पहुंची थीं। इस शो के विजेता मनवीर गुर्जर थे। बता दें कि मोनालिसा के साथ विक्रांत सिंह राजपूत भी इस सीजन में नजर आए थे। उस वक्त दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed