{"_id":"59fec47f4f1c1ba7678b97aa","slug":"bigg-boss-contestant-sapna-chaudhary-revealed-puneesh-and-bandagi-s-love-relation-to-priyank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: सपना चौधरी ने खोली बंदगी-पुनीश के प्यार की ऐसी पोल, दंग रह गया प्रियांक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: सपना चौधरी ने खोली बंदगी-पुनीश के प्यार की ऐसी पोल, दंग रह गया प्रियांक
Sun, 05 Nov 2017 01:28 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 11 में चल रही बंदगी-पुनीष की लव स्टोरी में डांसर सपना चौधरी विलेन बनकर उभरी हैं। प्रियांक के सामने सपना ने दोनों के प्यार की पोल खोल दी और कहा कि प्रियांक अब तुम बंदगी पर ट्राइ करो।
2 of 4
सपना चौधरी ने प्रियांक के सामने खुलासा किया है कि पुनीश ने उन्हें खुद बताया कि वो तो केवल शो को जीतने लिए बंदगी का इस्तेमाल कर रहे हैं। 'ऐसी तो कितनी ही मैं बार में छोड़कर चला आता हूं, इसे तो घर तक भी छोड़ने ना जाउं'। सपना के मुताबिक, जब उसने बंदगी से बोला कि तुम पुनीश की जगह प्रियांक पर क्यों नहीं ट्राई करती तो बंदगी बोली-प्रियांक को मेरे पीछे लगा ही रहता है, जब चाहे उसे फंसा लूं।
3 of 4
गौरतलब है कि प्रियांक शर्मा की घर वापसी के बाद बंदगी का पलड़ा भारी हो चुका है। पुनीश के साथ-साथ वह प्रियांक से भी दोबारा नजदीकियां बढ़ रही हैं। इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब प्रियांक के कहने पर उन्होंने उनकी पीठ पर लोशन लगाया। ताज्जुब की बात ये है कि प्रियांक की यह 'मदद' बंदगी तब भी कर सकती थीं जब पुनीश वॉशरूम में मौजूद थे। लेकिन बंदगी ने उनके वहां से चले जाने का इंतजार किया और तब प्रियांक को क्रीम लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरतलब है कि एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने भी बंदगी के बारे में आज बड़ा खुलासा कर सबको चौंका दिया है। IBT को दिए इंटरव्यू में गहना ने कहा कि बंदगी कालरा पहले से शादीशुदा हैं। बंदगी की शादी दिल्ली के पंजाबी बिजनेसमैन से हो चुकी है। दोनों की शादी 2-3 साल पहले हुई थी, लेकिन अब दोनों अलग रहते हैं, हालांकि उनका अभी तक तलाक नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पुनीश भी पहले से शादीशुदा है, उसका डाइवोर्स हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।