फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस में पहला कैप्टन बनने के लिए मचा घमासान, इस जोड़ी पर बन रही है बात

Thu, 20 Sep 2018 06:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss contestants are fighting over captaincy
Bollywood

बिग बॉस सीजन 12 धीरे-धीरे अपने रूप में आ रहा है। घर में पहला पड़ाव लक्जरी बजट टास्क का था और दूसरा पड़ा घर के कैप्टन बनने का। शो में अब हर कंटेस्टेंट में आगे बढ़ने की गरमाहट को साफ महसूस किया जा सकता है। ऐसे में शो के दूसरे पड़ाव पर कैप्टनसी को लेकर घरवालों में बहस जारी हो गई है। 

Bigg Boss contestants are fighting over captaincy
Bollywood

कैप्टनसी की दावेदारी के लिए एक ओर कृति वर्मा- रोशमी बानिक अपने को आगे कर रही हैं तो वहीं खान सिस्टर्स सोमी-सबा के कैप्टन बनने को लेकर अपने-अपने तर्क हैं। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी खुद को कैप्टनसी का हकदार मानती हैं।

Bigg Boss contestants are fighting over captaincy
Bollywood

घर में पहले कैप्टन को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स ने बारी-बारी से अपनी राय रखी। कॉमनर कृति ने कहा कि कैप्टन की असल जिम्मेदारी बाकियों से काम करवाने की होती है लेकिन घर में कुछ ऐसे हैं जो अभी से कैप्टनसी झाड़ रहे हैं। blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en">

The housemates are ready to fight for the title of the  'Captain'! Who would you want to see as the first captain of the #BB12 house? #BiggBoss12 pic.twitter.com/ncfPP4g3Ne

— COLORS (@ColorsTV) September 20, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss contestants are fighting over captaincy
Bollywood

सबकी राय जानने के बाद फैसला यह आया है कि श्रीसंत ने रोशमी और कृति की जोड़ी को वोट किया है तो वहीं भोजपुरी सिंगर दीपक को लगता है कि दीपिका घर में कैप्टन बनने लायक है। लेकिन घर में पहला कैप्टन बनने का मौका किसे मिलेगा यह तो आज रात 20 सितंबर को पता चलेगा।

विज्ञापन
Bigg Boss contestants are fighting over captaincy
बिग बॉस 12

वूट की वीडियो के मुताबिक आज लक्जरी बजट टास्क में अनूप जलोटा राजकुमार के लुक में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका कक्कड़ उमराव जान के गाने पर नाचती दिखेंगी जिसमें कृति और रोशमी की जोड़ी भी शामिल है। दरअसल, इनका काम राजकुमार को खुश कर उनसे फूल लेना होगा। बाकी बचे कंटेस्टेंट टास्क में प्रजा की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed