{"_id":"5bded4c4bdec22077547a519","slug":"bigg-boss-deepak-said-i-love-you-to-somi-here-is-proof","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: दीपक ने देर-सवेर सोमी को बोल ही दिया 'आई लव यू', खुली रह गई घरवालों की आंखें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस: दीपक ने देर-सवेर सोमी को बोल ही दिया 'आई लव यू', खुली रह गई घरवालों की आंखें
Sun, 04 Nov 2018 05:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepak and somi khan bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में दिवाली धमाका एपिसोड चल रहे हैं। इन एपिसोड के दौरान घर में विकास गुप्ता, हिना खान और शिल्पा तक शो में आ चुके हैं। वहीं, गायक आदित्य नारायण और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह शो में अभी भी मौजूद है। लेकिन आपको बता दें कि दीपक पर सोमी का दिल आया हुआ है और अब जाकर उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया है।
2 of 5
deepak and somi khan bigg boss
- फोटो : bigg boss
इस वीकेंड का वार में कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर ने आखिरकार अपने प्यार का इजहार कर दिया है। दीपक ने सोमी को पहले ही बोल दिया था कि उन्हें सोमी जैसी लड़की ही शादी के लिए चाहिए। ऐसे में दीपक ने देर-सवेर अपने प्यार का इजहार कर सोमी के सामने अपने दिल की बात रख आई लव यू बोल ही दिया। इस पर घरवाले हैरान हो गए हैं...आइए जानते हैं क्या कर बैठे ये भोजपुरी गायक..
3 of 5
deepak and somi khan bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि शो में पहुंचे भारती सिंह और आदित्य नारायण खूब मस्ती करते हैं। ऐसे में भारती ने सारा प्रोग्राम फिट कर दीपक को सोमी को लेकर टारगेट किया और दोनों को गार्डन एरिया में बुलाया। इसके बाद भारती ने दीपक से कहा 'या तो तुम सोमी को आई लव यू बोलो या फिर बहन बनाओ।' ऐसे में दीपक ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर डाला। बता दें कि इस प्रोग्राम के दौरान पूरा घर गार्डन एरिया में मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepak and somi khan bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि इससे पहले सुरभि ने दीपक के दिल का हाल जाना था। जिसपर दीपक ने सुरभि से कहा था कि वह सोमी को बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में इन दोनों की बातों के बीच में सोमी भी पहुंच जाती है। इसके बाद सोमी, दीपक से इस बारे में पूछती है तो इसपर दीपक ने सोमी से कहा था 'मुझे तुम्हारी जैसी लड़कियां बहुत पसंद हैं। यह सुनने के बाद सोमी बहुत ही हैरान हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
यह भी बता दें कि जब शो में विकास गुप्ता पहुंचे थे तो उन्हें दीपक और सोमी की बात का पता चला था। ऐसे में विकास गुप्ता ने भी दीपक को सोमी के सामने अपनी इच्छा और भावनाओं को रखने को मजबूर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।