{"_id":"5bdeba63bdec22697d28b38b","slug":"commoner-urvashi-vani-may-out-from-the-bigg-boss-12-tonight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस से बेघर हुईं भोजपुरी गायक दीपक की जोड़ीदार, सोमी से हो रही थी रोजाना जलन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस से बेघर हुईं भोजपुरी गायक दीपक की जोड़ीदार, सोमी से हो रही थी रोजाना जलन
Sun, 04 Nov 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में इस हफ्ते एक और कंटेस्टेंट के निकलने की बारी है। गौरतलब है कि इस बार घर से बेघर होने के लिए एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 9 सदस्य नॉमिनेट हुए थे। बता दें कि करणवीर, श्रीसंथ, दीपिका और सृष्टि उन नौ नॉमिनेट सदस्यों में से थे जो अब सेफ जोन में आ गए हैं। इस हफ्ते सुरभि, सोमी, दीपक और रोमिल को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे..
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बिग बॉस के इस वीकेंड का वार में खूब सारी मौज-मस्ती देखने को मिली। शो में पिछले सीजन की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान भी पहुंची थीं। हिना ने अनूप को लेकर जसलीन से सवाल किए थे। वहीं, शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी नजर आईं। इसके साथ ही शो में गायक आदित्य भी पहुंचे। बता दें कि भारती और आदित्य अभी भी घर में बने हुए हैं और वह आज रात (4नवंबर) को शो में घरवालों के साथ मस्ती करते दिखेंगे।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : self
अब बात करते हैं इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट की। बता दें कि वोटिंग में सबसे ऊपर दीपिका टॉप पर चल रही हैं। इसके बाद करणवीर, श्रीसंथ और सृष्टि का वोट बैंक अच्छा रहा है इसी के चलते ये चारों सेफ जोन में चले गए हैं। वहीं, नॉमिनेट होने के लिए बचे पांच कंटेस्टेंट में मेघा, शिवाशीष, रोहित, जसलीन और उर्वशी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bigg boss
- फोटो : voot
इन पांच कंटेस्टेंट में से जिसको सबसे कम वोट हासिल हुए हैं वो है कॉमनर उर्वशी वानी हैं। बता दें कि उर्वशी घर में एक कॉमनर हैं और भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर के साथ जोड़ी में आई थीं। ऐसे में वोट बैंक देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उर्वशी वानी इस बार घर से बेघर हो सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
आखिर में आपको बता दें कि इस हफ्ते श्रीसंथ घर के कैप्टन बने थे और उन्होंने अपने ही दोस्त करणवीर को कालकोठरी में डाल दिया था। इसके चलते दीपिका ने श्रीसंथ को खूब लताड़ लगाई थी। करणवीर के साथ मेघा और टीवी एक्टर रोहित सुचांती भी जेल में रहे थे। बता दें कि ये दोनों भी बहुत जेल जाने से बहुत परेशान थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।