{"_id":"5bd43f40bdec2269c33c51b1","slug":"bigg-boss-deepika-kakkar-will-celebrate-her-first-karwa-chauth-fast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में मनाएंगी दीपिका कक्कड़ अपना पहला करवा चौथ, ये कंटेस्टेंट्स भी रख चुके हैं व्रत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में मनाएंगी दीपिका कक्कड़ अपना पहला करवा चौथ, ये कंटेस्टेंट्स भी रख चुके हैं व्रत
Sat, 27 Oct 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : Pinkvilla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की आदर्श बहू सिमर यानि कि दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 में हैं और शादी के बाद दीपिका का यह पहला करवाचौथ है लेकिन क्या वो ये त्योहार मना पाएंगी, इस पर अभी संशय बना हुआ है। बता दें कि दीपिका ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से इसी साल 22 फरवरी को शादी की थी।
2 of 5
Deepika Kakkar
- फोटो : Jansatta
गौरतलब है कि दीपिका ने शोएब से लव मैरिज की है, साथ ही धर्म परिवर्तन भी किया है। जिसके बाद दीपिका ने मुस्लिम रीति-रिवाजों को अपनाने की कसम भी ली थी। लेकिन दीपिका अपने पहले ही करवा चौथ के व्रत पर ही अपने पति के साथ मौजूद नहीं हो पाएंगी। लेकिन माना जा रहा है कि शो मेकर्स कुछ तो प्लानिंग कर रहे हैं। खबर है कि शोएब शो में एंट्री कर सकते हैं।
3 of 5
Deepika Kakkar
ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शोएब शो में दीपिका के लिए कुछ गिफ्ट भिजवा सकते हैं जैसा कि पहले करणवीर बोहरा के लिए आए थे। बता दें कि टीवी जोड़े की मुलाकात टीवी के फेमस शो ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Kakkar
इस शो में दोनों स्टार पति-पत्नी की के रोल में नजर आए थे और यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। फिर 3 साल तक चले लंबे अफेयर के बाद आखिरकार दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
शायद ही आपको पता हो कि पिछले कई सीजन्स में करवा चौथ सेलिब्रेट किया गया था। बिग बॉस 10 में कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा ने करवा चौथ का व्रत रखा था। इतना ही नहीं करण मेहरा ने भी अपनी पत्नी के लिए यह खास व्रत रखा था। ऐसे में देखना यह है कि दीपिका के पहले करवा चौथ पर शो मेकर्स क्या प्लानिंग करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।