फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: आसिम और सिद्धार्थ के लिए लड़ पड़े दो पूर्व कंटेस्टेंट, जानिए क्या थी वजह

Tue, 21 Jan 2020 09:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 21 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Ex Contestant Gauhar Khan And Manveer Gurjar Fight For Siddharth Shukla And Asim Riaz
गौहर, मनवीर - फोटो : Social Media

टेलीविजन की दुनिया का सबसे चर्चित शो बिग बॉस अपने चरम पर पहुंच गया है। शो में आए दिन कोई ना कोई हंगामा होता रहता है। जैसा माहौल बिग बॉस हाउस के अंदर रहता है। वैसा इन दिनों सोशल मीडिया का भी है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस को लेकर इसके फैन्स आए दिन आपस में भिड़ जाते हैं। हाल ही में ऐसा कुछ हुआ है बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स के बीच।

Bigg Boss Ex Contestant Gauhar Khan And Manveer Gurjar Fight For Siddharth Shukla And Asim Riaz
Asim Riaz and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

बिग बॉस को लेकर सेलेब्स आए दिन अपने रिएक्शन देते रहते हैं। खासतौर पर बिग बॉस के जितने भी पूर्व कंटेस्टेंट हैं वो इसे काफी बेहतर फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में हर किसी का अपना पसंदीदा एक कंटेस्टेंट है। इन्हीं पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में आसिम और सिद्धार्थ को लेकर बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स रहे मनवीर गुर्जर और गौहर खान आपस में भिड़ गए।

Bigg Boss Ex Contestant Gauhar Khan And Manveer Gurjar Fight For Siddharth Shukla And Asim Riaz
Gauhar Khan - फोटो : social media

दरअसल शो के बीते एपिसोड में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जिसे लेकर आसिम के फैन्स आसिम का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं सिद्धार्थ के फैन्स सिद्धार्थ का सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच मनवीर और गौहर भी इन दोनों के पीछे लड़ पड़े। गौहर आसिम का सपोर्ट करती हैं ऐसे में गौहर ने सिद्धार्थ और आसिम के झगड़े के बाद एक ट्वीट किया, अपने ट्वीट में गौहर ने लिखा, 'वाह लेटर में नहीं लिखा था कि घोड़े से उतर नहीं सकते तो मिड वे बताना पड़ा, ताकि बाद में संचालक पे बिल ना फटे।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Ex Contestant Gauhar Khan And Manveer Gurjar Fight For Siddharth Shukla And Asim Riaz
manveer gurjar

गौहर का ये ट्वीट मनवीर को जरा भी रास ना आया और उन्होंने गौहर को इस ट्वीट का जवाब दिया। मनवीर ने अपने ट्विटर अकाउंट से गौहर को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'खिलाफ नहीं हूं, मगर बिग बॉस का एक्स कंटेस्टेंट होने के नाते, उतर नहीं सकते तो बैठने का ना होता, बैठ गए तो बैठ गए, उतर गए तो बाहर गए, समझ समझ का फेर है, लोगों ने घोड़े से ना उतरने के लिए क्या क्या झेला है, ये विशाल स्टाइल दिखाने के चक्कर में गया।' दोनों के इस ट्वीट पर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 



 

विज्ञापन
Bigg Boss Ex Contestant Gauhar Khan And Manveer Gurjar Fight For Siddharth Shukla And Asim Riaz
gauhar khan - फोटो : social media

गौरतलब है कि गौहर खान बिग बॉस के सीजन 8 की विनर रह चुकी हैं। वो शो को लेकर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। इससे पहले भी गौहर आसिम और सिद्धार्थ के झगड़े में आसिम का सपोर्ट कर चुकी हैं। बात करें मनवीर की तो वो भी बिग बॉस के सीजन 10 का हिस्सा रह चुके हैं। मनवीर भी बिग बॉस को लेकर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed