{"_id":"61e100a1baf8a11a25358826","slug":"bigg-boss-fame-tejasswi-prakash-to-enter-in-ekta-kapoor-upcoming-tv-serial-naagin-6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tejasswi Prakash: 'बिग बॉस-15' की सदस्य तेजस्वी प्रकाश को मिला बड़ा ऑफर, इस सीरीयल में आ सकती हैं नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Tejasswi Prakash: 'बिग बॉस-15' की सदस्य तेजस्वी प्रकाश को मिला बड़ा ऑफर, इस सीरीयल में आ सकती हैं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के 15वें सीजन में अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। पूरे सीजन में अभिनेत्री का प्रदर्शन काफी दमदार रहा। उन्होंने शानदार तरीके से हर टास्क खेला है। बिग बॉस-15 के खत्म होने से पहले तेजस्वी प्रकाश को बड़ा ऑफर मिला है। सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री जल्द ही एकता कपूर के सीरीयल में नजर आ सकती हैं।
2 of 5
तेजस्वी प्रकाश और एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रात्प जानकारी के अनुसार नागिन के छठे सीजन के लिए अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के नाम पर विचार किया जा रहा है। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नागिन-6 में तेजस्वी प्रकाश को कास्ट करने के लिए उत्सुक हैं। तेजस्वी, बिग-बॉस 15 की टॉप दावेदारों में से एक हैं और पहले भी वह छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से सबका दिल जीत चुकी हैं। हालांकि अभी इसपर काम किया जा रहा है। हम अभी बिग बॉस के खत्म होने और उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं।'
3 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित और महक चहल पहले से ही नागिन शो का हिस्सा हैं और अब तेजस्वी प्रकाश भी उनके साथ काम करती हुईं नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश टीवी सीरीयल "स्वरगिनी-जोड़े रिश्तों के सुर में रागिनी" से छोटे पर्दे पर काम कर चुकी हैं। उन्हें 'पहरेदार पिया की', 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' और पौराणिक शो 'कर्णसंगिनी' जैसे शो से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इतना ही नहीं वो खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
नागिन सीरीज छोटे पर्दे की हिट सीरीज में से एक है। सबसे पहले इस शो से अभिनेत्री मौनी रॉय ने प्रसिद्धि हासिल की थी। बाद में सुरभि ज्योति ने मौनी को रिप्लेस किया और नाम कमाया। इसके बाद निया शर्मा, जैस्मिन भसीन और सुरभि चंदना को भी नागिन सीरियल में देखा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।