फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस ओटीटी: प्रीमियर से पहले सामने आया वीडियो, फिल्मी स्टाइल में करण जौहर ने करवाए घर के दर्शन

Sun, 08 Aug 2021 01:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 08 Aug 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott karan johar share promo video of show gave tour in kabhi khushi kabhi gham stye
करण जौहर - फोटो : Instagram

इन दिनों टीवी पर रियलिटी शोज की धूम है। सिंगिंग और डांसिंग के अलावा कई दूसरे रियलिटी शोज हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं फैंस बेसब्री से टीवी के सबसे विवादित और मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस' का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और अब बिग बॉस ओटीटी कुछ ही घंटों में दर्शकों के सामने होगा। अपने नए डिजिटल वर्जन को लेकर ये शो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है।



सामने आया शो का धमाकेदार प्रोमो वीडियो

वहीं इस शो को मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। हालांकि शो शुरू होने से पहले करण जौहर ने एक बेहद ही दिलचस्प प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है। करण जौहर ने कभी खुशी कभी गम स्टाइल में इस घर के दर्शन फैंस को करवाए हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Bigg boss ott karan johar share promo video of show gave tour in kabhi khushi kabhi gham stye
करण जौहर - फोटो : Instagram

इस वीडियो को साझा करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'अब इंतजार होने वाला है खत्म, मेरे पहले कदम इस ओटीटी की दुनिया में। हम और आप मिलकर बहुत मस्ती करेंगे। कह दिया ना बस कह दिया'। अब घर का ये लुक और करण जौहर की बातें सुनकर फैंस इस सीरीज को देखने के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

Bigg boss ott karan johar share promo video of show gave tour in kabhi khushi kabhi gham stye
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी पिछले सभी सीजन से हटकर होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी को फैंस 24 घंटे देख सकेंगे। इस शो को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है और पहली बार करण जौहर इस शो का हिस्सा बनेंगे। सबसे खास बात ये है कि इस शो को पहले से भी कहीं ज्यादा बोल्ड और धमाकेदार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott karan johar share promo video of show gave tour in kabhi khushi kabhi gham stye
बिग बॉस ओटीटी हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बिग बॉस के घर की तस्वीरें भी दर्शकों के सामने आई थीं। बता दें कि आर्ट और बॉलीवुड निर्देशक ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ओमंग ने इस बार घर के पूरे लुक को डिजाइन किया है। साथ ही उन्होंने इसके डिजिटल फर्स्ट पहलू को ध्यान में रखकर घर को बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया है।

विज्ञापन
Bigg boss ott karan johar share promo video of show gave tour in kabhi khushi kabhi gham stye
नेहा भसीन, करण जौहर, करण नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस बार शो में रिद्धिमा पंडित, करण नाथ, जीशान खान, नेहा भसीन, अक्षरा सिंह जैसे सेलेब्स घर के सदस्य बनेंगे। ये शो 8 अगस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा जिसे करण जौहर होस्ट करेंगे। अब देखना होगा कि ये शो दर्शकों की उम्मीद पर कितना खरा उतरता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed