फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: दिव्या अग्रवाल की वजह से नेहा भसीन हुईं डिप्रेशन का शिकार, अभिनेत्री ने यूं किया पलटवार

Tue, 21 Sep 2021 05:05 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 21 Sep 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT neha bhasin said beacasue of divya agarwal she had almost gone into depression actress give befitting reply
नेहा भसीन, दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन घर में शुरू हुई कुछ कंटेस्टेंट के बीच की दुश्मनी अभी भी ताजा है। बिग बॉस ओटीटी के घर में हमने देखा कि दिव्या अग्रवाल की बहुत ही कम लोगों के साथ दोस्ती हुई। लेकिन प्रतीक के अलावा घर के अंदर अगर उनका अगर किसी से सबसे अधिक झगड़ा हुआ तो वो थीं नेहा भसीन और शमिता शेट्टी। शमिता और दिव्या के बीच फिर भी कही न कही बातचीत हो जाती थी, लेकिन पूरे सीजन में नेहा और दिव्या के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला।



दिव्या पर नेहा ने लगाए इल्जाम

नेहा भसीन फिनाले के बहुत करीब पहुंचकर इस शो से बाहर हो गईं थीं। शो से एविक्ट होने के बाद नेहा ने दिव्या पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिव्या और उनके बीच में घर के अंदर जो भी झगड़े हुए उससे उनकी मानसिक स्टीठी पर गहरा असर पड़ा है। उन्होंने एक मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि घर के अंदर हुए अंडरगारमेंट्स वाले सीन की वजह से वो बहुत अधिक डिप्रेशन में चली गईं थीं।

Bigg Boss OTT neha bhasin said beacasue of divya agarwal she had almost gone into depression actress give befitting reply
दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा ने कहा दिव्या की वजह से डिप्रेशन में गई

इतना ही नहीं नेहा भसीन ने दिव्या अग्रवाल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तो उस दौरान मुझे दिव्या जैसे कई लोग मिले थे जो लोगों के दिमाग से खेलते हैं। मेरे साथ घर में जो अंडरगारमेंट्स वाला सीन हुआ उसने मुझे बहुत चोट पहुंचाई, इसके अलावा जो भी दिव्या ने मुझे बोला उसकी वजह से मैं काफी डिप्रेशन में चली गई थी और मुझे सुसाइड जैसे ख्याल आने लगे थे। दिव्या भी ऐसा ही कुछ कर रही हैं।

Bigg Boss OTT neha bhasin said beacasue of divya agarwal she had almost gone into depression actress give befitting reply
नेहा भसीन, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

दिव्या ने नेहा के बयान पर किया पलटवार

दिव्या अग्रवाल ने नेहा भसीन के इस बयान पर पलटवार करते हुए एक मीडिया चैनल से बातचीत की। बिग बॉस ओटीटी विजेता ने कहा, ‘ये बहुत ही फनी है, आप दूसरों से इतना अधिक प्रभावित कैसे हो सकते हैं। वो शो में खुद को एक मजबूत महिला बताती थीं, लेकिन मुझे लगता है मजबूत महिला वो होती है जो अपने डर को स्वीकार करके जिंदगी में आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT neha bhasin said beacasue of divya agarwal she had almost gone into depression actress give befitting reply
दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन - फोटो : Instagram

नेहा ने बताया था बचपन का दर्द
 
दिव्या अग्रवाल ने मीडिया से खास बातचीत में आगे कहा, ‘नेहा भसीन ने शो में बताया था कि वो बचपन में बहुत रोई हैं, लोगों ने उन्हें बचपन में बहुत धमकियां दी, लेकिन फिर भी वो बहुत मजबूत हैं। लेकिन मुझे लगता है इंसान तब मजबूत बंता है जब वो अपनी पुरानी चीजों से पूरी तरह से बाहर आ जाता है और उन पर पुरानी बातों का बिलकुल प्रभाव नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT neha bhasin said beacasue of divya agarwal she had almost gone into depression actress give befitting reply
दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या ने कहा अपने ऊपर सवाल न उठाएं

दिव्या ने नेहा भसीन के बयान पर आगे प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘हम अक्सर महिलाओं को लेकर अलग-अलग टिप्पणी करते हैं। आप अपने ऊपर सवाल न उठाएं, मुझे नहीं पता बाहर क्या दिख रहा है, सच में नहीं पता था बाहर क्या होगा। मैंने कभी ये बाते नहीं की कि बाहर क्या दिख रहा होगा, मैं कैसी दिख रही होंगी। आप ये कह रही हैं दिव्या ने मुझे प्रभावित किया। मेरी तरह कई महिलाएं हैं  जो अपने लिए खड़ी होती हैं और परिस्थितियों का सामना करती हैं’। बता दें कि ‘गंदी चड्डी’ वाली घटना और लोगों के व्यवहार को देखकर नेहा भसीन शो में बहुत रोईं थीं। इसी के साथ वो ये कहती हुईं भी दिखी कि बिग बॉस में जो कुछ भी उनके साथ हुआ वो उनके दिमाग से नहीं जा रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed