फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: राकेश बापट के समर्थन में उतरीं शमिता शेट्टी, प्रतीक और नेहा भसीन को लगाई फटकार

Mon, 13 Sep 2021 11:16 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 13 Sep 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty support raqesh bapat says pratik sehajpal its insulting to call someone spineless
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram Post

बिग बॉस ओटीटी के फिनाले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस शो में अब सिर्फ छह कंटेस्टेंट रह गए हैं। शो के फिनाले में भी सिर्फ छह दिन ही रह गए हैं। ऐसे में घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला था।  दोनों एक दूसरे से इतना नाराज हो गए थे कि बातचीत करनी ही बंद कर दी थी। हालांकि वो एक-दूसरे के बिना कितने उदास हैं ये उनके चेहरे से साफ-साफ जाहिर हो रहा था। लेकिन अब एक बार फिर से दोनों के रिश्ते सुधरते हुए नजर आ रहे हैं।



प्रतीक को राकेश ने कहा भला बुरा

इस हफ्ते शो में रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी खास अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां उन्होंने घरवालों से कई सवाल जवाब किए। सभी ने एक-दूसरे पर खूब निशाना साधा। लेकिन प्रतीक ने जिस कंटेस्टेंट को सबसे अधिक बुरा भला कहा वो हैं राकेश बापट। राकेश बापट को उन्होंने स्पाइनलेस कहा और साथ ही ये भी कहा कि वो उन्हें टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में नहीं देखते। जिसके बाद जब राकेश को इस बात का जवाब देने के लिए कहा गया तो उन्होंने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया।

bigg boss ott shamita shetty support raqesh bapat says pratik sehajpal its insulting to call someone spineless
राकेश बापट, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Social Media

प्रतीक ने कहा शमिता से डरते हैं राकेश  

दरअसल जब रश्मि और देवोलीना ने हर कंटेस्टेंट की तरह प्रतीक से भी कई सवालों के जवाब मांगे। इस पूरी प्रक्रिया में प्रतीक के निशाने पर जो सबसे अधिक रहें वो थीं दिव्या अग्रवाल और राकेश बापट। प्रतीक ने राकेश बापट पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगता है राकेश इस घर के सबसे कमजोर सदस्य हैं और इसके साथ ही वो कभी भी खुद के लिए स्टैंड नहीं लेते हैं। प्रतीक ने राकेश को स्पाइनलेस कहते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगता है वो ये शो जीतने नहीं आए। बातों-बातों में प्रतीक ये भी कह गए कि पता नहीं वो अपनी राय क्यों नहीं रखते शमिता के डर से या पता नहीं।

bigg boss ott shamita shetty support raqesh bapat says pratik sehajpal its insulting to call someone spineless
शमिता शेट्टी- राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता ने किया राकेश का समर्थन

शमिता शेट्टी और राकेश बापट में भले ही कुछ समय से दूरियां हो लेकिन दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए साफ-तौर पर प्यार देखने को मिलता है। शमिता ने मेहमानों के जाने के बाद प्रतीक को राकेश को इस तरह सुनाने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई। शमिता ने कहा, ‘इस तरह से किसी को भी स्पाइनलेस बोलना और ये कहना कि वो स्टैंड नहीं लेता खुद के लिए ये बहुत ही अपमानजनक है। वो भी एक बार नहीं बार-बार दोहराना। इससे उनका कितना दिल दुख रहा होगा। जब प्रतीक के सपोर्ट में नेहा भसीन आईं तो शामिता ने उन्हें भी राकेश ने किस सेंस में महिलाओं पर बात कही थी इसपर भी सफाई देती नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty support raqesh bapat says pratik sehajpal its insulting to call someone spineless
राकेश बापट - फोटो : Social media

राकेश ने नहीं दी सफाई

जब प्रतीक देवोलीना और रश्मि के सामने राकेश को बुरा भला कह रहे थे। तो देवोलीना ने उनसे पूछा कि आप उन्हें क्या जवाब देना चाहेंगे तो राकेश ने उन्हें सीधे तौर पर कहा, ‘मैं इनसे कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं’। जब बार-बार उन्हें उनकी बात रखने के लिए कहा गया तो राकेश ने कहा, ‘ये मेरी चॉइस है और मैं कुछ नहीं कहना चाहता’।

विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty support raqesh bapat says pratik sehajpal its insulting to call someone spineless
शमिता शेट्टी - फोटो : instagram

राकेश ने दिया शमिता का साथ

इसी बीच जब रश्मि और देवोलीना ने राकेश को एक टास्क दिया जिसमें उन्हें एक कंटेस्टेंट का चेहरा पानी में डुबोना था। तो राकेश ने शमिता शेट्टी को बचाते हुए दिव्या अग्रवाल का चेहरा पानी में डुबो दिया। बता दें कि इस शो की शुरुआत से ही शमिता और राकेश एक कनेक्शन के रूप में साथ हैं। हालांकि इन दोनों के बीच दिव्या अग्रवाल को लेकर बहुत बहस बाजी हुई पर अब एक बार फिर से दोनों के रिश्ते सुधरते हुए नजर आ रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed