शिल्पा शेट्टी की तरह ही इन दिनों उनकी बहन शमिता शेट्टी भी लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। पहले शमिता शेट्टी अपने जीजा राज कुंद्रा का समर्थन करने को लेकर खूब चर्चा में आईं। लेकिन उन्होने तब सबको हैरान कर दिया घर में चल रही परेशानियों के बीच उन्होंने इस साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने का निर्णय लिया। सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं और साथ मेकर्स को भी खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि शमिता शेट्टी इससे पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं फिर भी दर्शक उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।
Bigg Boss Ott: सालों से नहीं की एक भी बॉलीवुड फिल्म, लेकिन इस काम से करोड़ों कमा लेती हैं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से पर्दे से दूर रही शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी काफी लंबे समय से पर्दे से दूर है। उन्हें पिछले साल आई वेब सीरीज ‘ब्लैक विडो’ में देखा गया था। उससे पहले वो लंब समय तक फिल्मी दुनिया से दूर रही थीं। ऐसे में दर्शकों के मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर उनकी कमाई का जरिया क्या है। वो कहां से और कैसे अपने लाइफस्टाइल को मेंटेन करती हैं। शमिता शेट्टी एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। इसी के साथ वो कई ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़ी हुई हैं।
लाखों-करोड़ों में है कमाई
शमिता शेट्टी भले ही पर्दे से दूर हो लेकिन अपने इन कामों से उनकी लाखों करोड़ों में कमाई होती हैं। बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह ही उनकी भी नेट वर्थ 1 से 5 मिलियन डॉलर के बीच बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के घर में दोबारा आने के लिए भी शमिता शेट्टी ने अच्छी खासी मोटी फीस ली है।
राज कुंद्रा विवाद से पहले किया था कांट्रैक्ट साइन
जबसे राज कुंद्रा का विवाद सामने आया है तबसे शिल्पा शेट्टी के साथ-साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी को भी इस मामले से जोड़ा जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी में जब उनसे राज कुंद्रा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वो इस विवाद से पहले ही बिग बॉस का कांट्रैक्ट साइन कर चुकी थीं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक शमिता शेट्टी को इस शो से जुड़ने का एक दिन पहले ही ऑफर मिला था।
सोशल मीडिया पर हुईं थी ट्रोल
बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। अपने जीजा राज कुंद्रा का समर्थन करने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘सेम कंटेस्टेंट को शो में बार-बार क्यों लाते हो। ऐसा है तो केआरके को भी दोबारा लेकर आओ। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो यहां दोबारा क्या कर रही है।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘शमिता शेट्टी को क्यों लाए हो, कोई और नहीं मिला क्या’।