{"_id":"62860fd91cdade231801e635","slug":"bigg-boss-ott-winner-divya-agarwal-will-not-enter-in-rohit-shetty-stunt-show-khatron-ke-khiladi-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khatron Ke Khiladi 12: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल रोहित शेट्टी के शो में नहीं आएंगी नजर, सामने आई बड़ी वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Khatron Ke Khiladi 12: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल रोहित शेट्टी के शो में नहीं आएंगी नजर, सामने आई बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 19 May 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिव्या अग्रवाल, रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापस आने वाला है। इस शो के जरिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी कमबैक करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये नया सीजन धमाकेदार होने वाला है। ये एक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है। हाल ही में खबर आ रही है कि बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल को खतरों के खिलाड़ी के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। दिव्या अग्रवाल ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने इसके लिए मना किया।
2 of 4
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी का खिताब हासिल करने के बाद दिव्या हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। इस समय उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें ऐसे रियलिटी शो से डर लगता है, लेकिन मौका मिलने पर वह इस बारे में सोचेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल की वजह से खतरों के खिलाड़ी में आने से मना कर दिया।
3 of 4
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या के साहसी अंदाज के लिए उन्हें इस शो के लिए बेस्ट माना जा रहा था। उनके पास डेट्स नहीं थी। हालांकि दिव्या कोशिश कर रही थीं कि किसी तरह डेट्स निकालें, लेकिन ये संभव नहीं हो सका, इसी वजह से अभिनेत्री ने इस शो को करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
कुछ दिन पहले अभिनेत्री करण कुंद्रा के साथ बेचारी गाने में भी नजर आई थीं। उन्होंने लॉकअप में भी शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इस बार रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में कई पॉपुलर कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। अब तक इस शो के लिए शिवांगी जोशी, सृति झा, रुबीना दिलैक, तुषार कालसिया, राजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल और मोहित मलिक को फाइनल किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।