{"_id":"6285e1fd8dad5775795177fc","slug":"mohsin-khan-was-seen-having-fun-with-aneri-vajani-during-the-shoot-of-their-upcoming-serial-pictures-went-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: अनेरी वजानी के साथ मस्ती करते नजर आए मोहसिन खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Social Media: अनेरी वजानी के साथ मस्ती करते नजर आए मोहसिन खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 19 May 2022 12:42 PM IST
सार
टेलीविजन का मशहूर धारावाहिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अभिनेता मोहसिन खान बीते कई दिनों से टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोहसिन खान,अनेरी वजानी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का मशहूर धारावाहिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अभिनेता मोहसिन खान बीते कई दिनों से टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी के साथ दिखाई दे रहे हैं। सामने आ रही खबरों के मुताबिक दोनों अपने एक अपकमिंग शो की शूटिंग कर रहे हैं। यह शो जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होने वाला है। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
2 of 5
मोहसिन खान,अनेरी वजानी
- फोटो : Instagram
अपने इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म होने के बाद भी दोनों कलाकार साथ में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को अभिनेता मोहसिन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता कैप्शन में लिखा, स्वाइप करते रहें…..लास्ट तस्वीर तक।
3 of 5
मोहसिन खान,अनेरी वजानी
- फोटो : Instagram
इन तस्वीरों के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और कलाकार इन पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अनेरी वजानी ने भी मोहसिन के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, मोमो
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहसिन खान,अनेरी वजानी
- फोटो : Instagram
सामने आई इन तस्वीरों में मोहसिन और अनेरी ब्लैक और पिंक आउटफिट में पेयरिगं करते दिख रहे हैं। तस्वीरों में अनेरी गुलाबी रंग की शर्ट, सफेद रंग के क्रॉप टॉप और नीली जींस में नजर आ रही हैं। वहीं, मोहसिन काले रंग की टीशर्ट, जैकेट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे है।
विज्ञापन
5 of 5
मोहसिन खान,अनेरी वजानी
- फोटो : Instagram
मोहसिन और अनेरी की यह क्यूट तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। मोहसिन और अनेरी करीब आठ साल बाद फिर एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों स्टार प्लस के शो ‘निशा और उसके कजन्स’ में नजर आए थे। मोहसिन खान को टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली थी। वहीं अनेरी वजानी हाल ही में प्रसिद्ध टीवी शो ‘अनुपमा’ में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।