{"_id":"62853bf3dd37002a291690bc","slug":"shehnaaz-gill-to-return-on-television-with-star-bharat-show-swayamvar-mika-di-vohti-scheduled-to-start-on-june-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill: मीका सिंह की दुल्हन ढूंढने टीवी पर लौटीं शहनाज गिल, दिल का दर्द छुपाकर हंसाएंगी दुनिया को","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shehnaaz Gill: मीका सिंह की दुल्हन ढूंढने टीवी पर लौटीं शहनाज गिल, दिल का दर्द छुपाकर हंसाएंगी दुनिया को
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 19 May 2022 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल, मीका सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्माता, अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से अभिनेत्री शहनाज गिल बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार शहनाज गिल उससे पहले छोटे परदे पर एक और धमाका करने जा रही हैं। शहनाज गिल देश दुनिया के टेलीविजन सेट्स पर 19 जून से शुरू होने जा रहे शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' से लोगों के घरों में लौट रह हैं। शहनाज गिल इससे पहले टेलीविजन पर अपनी मौजूदगी भर से लोगों को दीवाना बना चुकी है। लेकिन इस बार ये बेहतरीन कलाकार छोटे परदे पर दिखेंगी अपने खास दोस्ती मीका की मदद करते।
2 of 4
शहनाज गिल, मीका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टार भारत के शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' में शहनाज दरअसल में मीका की अपने लिए सही वोटी खोजने में मदद करेंगी और साथ ही उन्हें ढेर सारे टिप्स भी देंगी। इस शो में पहली बार दोनों की जोड़ी को एक साथ दिखने की संभावना ने ही शहनाज के प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। मीका के शर्मीले और मधुर स्वभाव के साथ शहनाज का चुलबुला व्यक्तित्व निश्चित रूप से प्रशंसकों के देखने लायक होगा। इस दौरान दर्शक शहनाज गिल से डांस परफॉर्मेंस की उम्मीद भी दर्शक कर रहे हैं।
3 of 4
स्वयंवर- मीका दी वोटी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रियलिटी शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' के लिए मीका सिंह का वेडिंग सॉन्ग ऑफ द ईयर भी रिलीज हो गया है। इस गाने में दर्शकों को कश्मीर से कन्याकुमारी तक दुल्हनों की अद्वितीय सुंदरता देखने का मौका एक ही गाने में मिल रहा है। वीडियो में ये दुल्हनें भारत के विभिन्न क्षेत्रों से हैं और अपने पारंपरिक शादी के परिधानों में हैं। दुल्हन के लिबाज़ में सभी दुल्हनें बहुत खूबसूरत नज़र आर ही हैं। यह वेडिंग एंथम वीडियो मीका सिंह की 'वोटी' बनने के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली सभी दुल्हनों का एक साझा मंच है। इनमें से मीका सिंह की दुल्हन कौन बनेगी, इसे लेकर गेसिंग गेम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर शहनाज गिल निर्माता, अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बड़े पर्दे पर भी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शहनाज गिल ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से उनका एक वीडियो भी हाल ही में लीक हुआ है। शहनाज गिल अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों पर गजरा भी बांधा हुआ है। शनिवार को ही सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का अपना पहला लुक जारी किया था। फरहाद सामजी निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।