फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonarika Bhadoria: ‘देवों के देव महादेव’ की ‘पार्वती’ ने की सगाई, मंगेतर ने बीच पर खूबसूरत अंदाज में किया प्रपोज

Wed, 18 May 2022 08:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 18 May 2022 08:49 PM IST
विज्ञापन
Devo Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged to Vikas Parashar
सोनारिका भदौरिया की हुई सगाई - फोटो : Instagram

'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने सगाई कर ली है। अभिनेत्री को उनके मंगेतर विकाश पाराशर ने बीच पर खूबसूरत अंदाज में प्रपोज किया है। सोनारिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने मंगेतर को जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

Devo Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged to Vikas Parashar
सोनारिका भदौरिया की हुई सगाई - फोटो : Instagram

सोनारिका ने विकास पाराशर को जन्मदिन की बधाई देने के साथ अपनी सगाई की भी जानकारी सबको दी है। सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, 'उस लड़के को जन्मदिन मुबारक, जिसका दिल सोने का है। वो लड़का जो मेरे दिल, मेरे दिमाग, मेरी आत्मा और यहां तक की मेरे सबसे अराजक हिस्से का ध्यान रखता है। वो लड़का जो मुझमें विश्वास रखता है और मुझे सपोर्ट करता है, हमेशा मेरे साथ खड़ा रहता है। वो जिसने अपने दिल में मेरे लिए घर बनाया, जन्मदिन मुबारक मंगेतर।'

Devo Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged to Vikas Parashar
सोनारिका भदौरिया मंगेतर विकास पाराशर के साथ - फोटो : Instagram

तस्वीरों में सोनारिका और विकास व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें लोगों का दिल जीत रही हैं। किसी फोटो में विकास सोनारिका को रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं, तो किसी में उन्हें गले से लगाए दिख रहे हैं और सोनारिका अपनी रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनारिका को उनकी सगाई के लिए भी फैंस बधाई दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika)

विज्ञापन
विज्ञापन
Devo Ke Dev Mahadev Fame Sonarika Bhadoria Gets Engaged to Vikas Parashar
सोनारिका भदौरिया मंगेतर विकास पाराशर के साथ - फोटो : Instagram

सोनारिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'इश्क में मरजांवा' में नजर आई थीं। वहीं, इससे पहले वह 'दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली', 'देवों के देव: महादेव', 'पृथ्वी वल्लभ' और भी कई शोज का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा वह हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed