{"_id":"5bb733c6867a556f5d344d77","slug":"bigg-boss-prince-narula-and-yuvika-chaudhary-pre-wedding-photoshoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से एक हफ्ते पहले बिग बॉस की इस हिट जोड़ी ने करवाया फोटोशूट, देखे बिना नहीं रहे पाएंगे आप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी से एक हफ्ते पहले बिग बॉस की इस हिट जोड़ी ने करवाया फोटोशूट, देखे बिना नहीं रहे पाएंगे आप
Fri, 05 Oct 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग-बॉस सीजन 9 में शुरू हुई प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। जी हां, इस महीने की 12 तारीख को दोनों शादी करने जा रहे हैं। पंजाबी रीति-रिवाज से यह शादी दो दिन 11-12 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं, 12 अक्टूबर को चंड़ीगढ़ में रिसेप्शन होगा। लेकिन इससे पहले इस खूबसूरत जोड़ी ने शादी के एक हफ्ते पहले बहुत ही प्यारा फोटोशूट करवाया है। तो आइए देखते हैं...
2 of 5
bigg boss
बता दें कि यह दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और अब जाकर इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। इस शादी को लेकर न सिर्फ यह दोनों उत्सुक हैं बल्कि इन दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश हैं।
3 of 5
bigg boss
सूत्रों की माने तो दोनों के परिवार वालों ने शादी की तैयारियों भी शुरू कर दी हैं और शॉपिंग करने लगे हैं। यहां तक कि शादी से दो दिन पहले 10 अक्टूबर को मेंहदी, संगीत और एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
प्रिंस और युविका की शादी मुंबई के सन एंड सैंड होटल में होगी। मुंबई में शादी होने के यह दोनों चंडीगढ़ जाएंगे, वहां कुछ खास लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होगा। शादी के बाद आमतौर पर लोग हनीमून पर जाया करते हैं लेकिन यह दोनों ऐसा नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन्हें अपना-अपना काम खत्म करना है। इसके बाद शायद यह दोनों कहीं हनीमून पर जाने का प्लान करें।
विज्ञापन
5 of 5
prince narula and yuvika chaudhary
गौरलतब है कि दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 में हुई थी और बस वहीं से इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। बिग बॉस के घर में पहले यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने, यहां तक कि प्रिंस ने एक दफा शो में युविका को प्रपोज भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।