फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: सलमान के सामने ही भिड़ गए घर के ये दो पहलवान, 'भाई' ने ऐसे निकाला हल

Sun, 04 Nov 2018 07:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
bigg boss sultani akhada between karanvir and shivashish
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 के घर में आज रात (4नवंबर) एक बार फिर सलमान खान सुल्तानी अखाड़े में जंग का ऐलान करते हैं। इस बार बिग बॉस के अखाड़े में घर के दो पहलवान कंटेस्टेंट शिवाशीष और करणवीर बोहरा दो-दो हाथ करते दिखे। गौरतलब है कि इस दौरान दोनों में तेज जुबानी जंग भी हुई...आइए जानते हैं आखिर किसने जीती जंग...

bigg boss sultani akhada between karanvir and shivashish
bigg boss - फोटो : bigg boss

सुल्तानी अखाड़े की इस जंग में दोनों ने शिवाशीष और करणवीर ने एक-दूजे की कमियां उजागर घर में कमजोर बताया। दोनों ही कंटेस्टेंट शरीर से सॉलिड हैं। ऐसे में दोनों में से किसी का भी जीतना आसान नहीं था। लेकिन इस खेल में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट करणवीर ने बाजी मार ली। 

bigg boss sultani akhada between karanvir and shivashish
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि बिग बॉस के इस वीकेंड का वार में खूब सारी मौज-मस्ती देखने को मिली। शो में पिछले सीजन की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान भी पहुंची थीं। हिना ने अनूप को लेकर जसलीन से सवाल किए थे। वहीं, शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी नजर आईं। इसके साथ ही शो में गायक आदित्य भी पहुंचे। बता दें कि भारती और आदित्य अभी भी घर में बने हुए हैं और वह आज रात (4नवंबर) को शो में घरवालों के साथ मस्ती करते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss sultani akhada between karanvir and shivashish
deepak and somi khan bigg boss - फोटो : bigg boss

शो में पहुंचे भारती सिंह और आदित्य नारायण खूब मस्ती करते हैं। ऐसे में भारती ने सारा प्रोग्राम फिट कर दीपक को सोमी को लेकर टारगेट किया और दोनों को गार्डन एरिया में बुलाया। इसके बाद भारती ने दीपक से कहा 'या तो तुम सोमी को आई लव यू बोलो या फिर बहन बनाओ।' ऐसे में दीपक ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर डाला। बता दें कि इस प्रोग्राम के दौरान पूरा घर गार्डन एरिया में मौजूद था।

विज्ञापन
bigg boss sultani akhada between karanvir and shivashish
bigg boss - फोटो : bigg boss

अब बात करते हैं इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट की। बता दें कि वोटिंग में सबसे ऊपर दीपिका टॉप पर चल रही हैं। इसके बाद करणवीर, श्रीसंथ और सृष्टि का वोट बैंक अच्छा रहा है इसी के चलते ये चारों सेफ जोन में चले गए हैं। वहीं, नॉमिनेट होने के लिए बचे पांच कंटेस्टेंट में मेघा, शिवाशीष, रोहित, जसलीन और उर्वशी का नाम शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed