फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: टास्क में फिर श्रीसंथ से भिड़ीं सुरभि, गार्डन एरिया में ही एक-दूजे पर चढ़ गए घरवाले

Tue, 23 Oct 2018 09:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
bigg boss surbhi rana teases sreesanth in poultry task
bigg boss - फोटो : colors

बिग बॉस में 37वें दिन घर में एक और लक्जरी बजट टास्क हुआ। टास्का का नाम बीबी पोल्ट्री  है और इस दौरान  टास्क के लिए गार्डन एरिया को पॉल्ट्री फार्म में बदला गया है। एक मुर्गी रखी गई है जो कि समय-समय पर अंडा देगी, जो भी पोल्ट्री फार्मर अंडे को उठाकर एक दुकानदार को बेचेगा, वो अपने विरोधी का पुतला मांगकर उसे टास्क और कैप्टेंसी की रेस के बाहर करने में कामयाब हो जाएगा। करणवीर और मेघा टास्क के संचालक हैं।

bigg boss surbhi rana teases sreesanth in poultry task
bigg boss - फोटो : colors

एक-एक कर सभी पोल्ट्री फार्मर के पुतले नष्ट होते रहे और अंत में जिसका पुतला बचेगा वो कैप्टेनसी की दावेदारी में जीत जाएगा। टास्क शुरू होते ही सुरभि राणा ने एक बार फिर श्रीसंथ को टारगेट करना शुरू कर दिया। वहीं, अंडा लेने की जिद में सभी घरवाले एक-दूजे पर चढ़ते जा रहे हैं।


 

bigg boss surbhi rana teases sreesanth in poultry task
bigg boss - फोटो : colors
टास्क के दौरान सुरभि, श्रीसंत को करारे तंज कसती नजर आईं,  ताकि उनका ध्यान भटका सके। इस टास्क में किसी को धक्का देने सख्त मना है। ऐसे में बिग बॉस ने टास्क पर ध्यान ना देने की वजह से करणवीर और मेघा को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss surbhi rana teases sreesanth in poultry task
bigg boss - फोटो : self

करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे, दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ जैसे सेलिब्रिटीज और कॉमनर में शिवाशीष मिश्रा, दीपक ठाकुर, उर्वशी वानी, सबा खान, सोमी खान, रोमिल चौधरी, सुरभि राणा घर के अंदर बने हुए हैं। विचित्र जोड़ी में आए अनूप और जसलीन भी अब एकल होकर खेल रहे हैं। अंत में घर मे ंआए दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मेघा धाडे और रोहित सुचांती और जुड़ गए हैं।

विज्ञापन
bigg boss surbhi rana teases sreesanth in poultry task
TV Show

गौरतलब है कि कॉमनर जोड़ी कृति वर्मा-रोशमी बानिक, कॉमनर निर्मल सिंह, टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे और कॉमनर सौरभ अब तक घर से बेघर हो चुके हैं। फिलहाल घर में जोड़िया तोड़ दी गई हैं और सभी कंटेस्टेंट एकल होकर खेल रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed