बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि पहले ही दिन घरवालों ने एक-दूसरे पर अपना पहला इंप्रेशन बताकर हमला बोल दिया था, लेकिन प्रतीक के घर में आने के बाद घर का माहौल थोड़ा गरमाया हुआ था। जहां अब जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट् करण कुंद्रा ने अपनी गेम स्टार्ट कर बिग बॉस के आलीशान घर में रह रहे लोगों को खुले आम चुनौती दे दी है तो वहीं अब दो जंगल वासियों के बीच प्यार पनपता हुआ दिखाई दे रहा है।
Bigg Boss 15: घर में शुरू हुई मायशा अय्यर और ईशान सहगल की प्रेम कहानी, सोशल मीडिया पर लोग हुए कनफ्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों ने किया एंजॉय
इन दोनों की ये केमिस्ट्री घरवाले भी काफी एंजॉय कर रहे हैं। एक तरफ जहां तेजस्वी मायशा को खाने के लिए छेड़ती हुई नजर आईं और उन्होंने कहा कि दो लोगों का खाना दूं या एक का। जिसे सुनकर मायशा ब्लश करने लगी। विधि ने तुरंत ही कहा आप दोनों एक ही प्लेट में खाते हो, तो वहीं करण ने भी छेड़ते हुए कहा दोनों बैंच पर भी सो सकते हैं। जय ने दोनों को टीज करते हुए कहा, ‘पहले मायशा दुखी रहती थी अब मायशा खुश रहती हैं। मैं ऊपर वाले से दुआ करूंगा कि तुम ऐसे ही चुंबक की तरह चिपके रहो।
सोशल मीडिया पर लोग हुए कनफ्यूज
घरवाले भले ही इन दोनों की इस केमिस्ट्री को एंजॉय कर रहे हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग मायशा को लेकर काफी कनफ्यूज हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मायशा किसके साथ है प्रतीक, सिंबा या ईशान’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ईशान, सिंबा और उमर सब एक लड़की के पीछे और लड़की प्रतीक के पीछे’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘दो दिन में प्यार कैसे हो गया’। लोग इस प्रोमो को देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
प्रतीक के साथ रह चुका है अतीत
दरअसल मायशा और प्रतीक दोनों ही बिग बॉस 15 का हिस्सा हैं। जब प्रतीक की घर में एंट्री होने वाली थी तो उस दौरान मायशा ने बताया था कि वो प्रतीक को काफी समय से जानती हैं। इन दोनों के लव रिलेशन की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी उड़ी थीं, जिसके बाद जब प्रतीक घर में आए तो दोनों ने अपने मामलों को सुलझाने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
एक-दूसरे को देते हैं ताने
लोगों को लगा था कि मायशा और प्रतीक के बीच सब कुछ सही हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि ईशान के करीब आने के बाद मायशा और प्रतीक के बीच दूरियां काफी बढ़ गई और दोनों ही अक्सर बिग बॉस के घर में एक-दूसरे को ताने देते हुए नजर आते हैं’।