फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैरी मिनाटी के 'बिग बॉस' में जाने की खबर से खुश नहीं फैंस, कुमार सानू के बेटे को गूगल ने किया परेशान

Wed, 16 Sep 2020 02:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 16 Sep 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
CarryMinati aka Youtuber Ajey Nagar in Bigg Boss Season 14 Fans Reaction
कैरीमिनाटी, बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर अपने चुटीले अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले यूट्यूबर कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का हिस्सा बनने वाले हैं। इस खबर से 'बिग बॉस' के प्रशंसकों में तो खासा उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि कैरीमिनाटी के स्वभाव से वाकिफ लोग समझते हैं कि उनके जुड़ने से यह सीजन और भी उथल-पुथल से भरा हो सकता है। लेकिन, अजय के प्रशंसक इस खबर से ज्यादा खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि कैरी मिनाटी खुद हमेशा 'बिग बॉस' को रोस्ट करता है तो खुद वह इस शो का हिस्सा कैसे बन सकता है?

CarryMinati aka Youtuber Ajey Nagar in Bigg Boss Season 14 Fans Reaction
कैरी मिनाटी - फोटो : Instagram

सूत्रों की मानें तो कैरी मिनाटी इस समय मुंबई में हैं और एक होटल में उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर रखा है। 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश लेने वाले हर प्रतियोगी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहना पड़ेगा। उसके बाद इनका कोरोना वायरस परीक्षण होने के बाद ही घर में दाखिल किया जाएगा। हाल ही में रिलीज हुए शो के प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान ने बता दिया है कि इस शो की शुरुआत 3 अक्टूबर से टीवी पर होने वाली है। शो का सेट मुंबई की फिल्म सिटी में लगा हुआ है जिस पर 1 अक्टूबर से सलमान खान इसके प्रीमियर की शूटिंग शुरू करेंगे।

CarryMinati aka Youtuber Ajey Nagar in Bigg Boss Season 14 Fans Reaction
कैरी मिनाटी - फोटो : Youtube

कैरीमिनाटी को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में चल रही चीजों पर अपनी अनोखी प्रतिक्रिया देने के लिए जाना जाता है। इंटरनेट की दुनिया में उसे रोस्टिंग कहते हैं। हर साल कैरीमिनाटी 'बिग बॉस' को भी रोस्ट करते हैं और उसकी खामियां गिनाते हैं। इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को भला बुरा कहते हैं। 'बिग बॉस' के समर्थक इस खबर से बहुत खुश हैं कि खुद कैरीमिनाटी भी इस सीजन का हिस्सा बनने वाले हैं। उनका मानना है कि कैरीमिनाटी के आने से इस नए सीजन में मनोरंजन का डोज दोगुना हो जाएगा। हालांकि, कैरीमिनाटी के प्रशंसक मानते हैं कि कैरी जिन चीजों की बुराई करते हैं, उन्हें खुद वह चीज नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
CarryMinati aka Youtuber Ajey Nagar in Bigg Boss Season 14 Fans Reaction
बिग बॉस 14 - फोटो : फाइल फोटो

इससे उनके प्रशंसक नाराज हो सकते हैं। इसके उलट कैरी के ही कुछ प्रशंसक इस बात से खुश भी हैं कि कैरी अगर इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो वह खुद अपनी प्रतिक्रियाओं पर किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा। कैरी से पहले इस शो से प्रतियोगी के रूप में जैस्मिन भसीन, पवित्रा पुनिया, सारा गुरपाल, नैना सिंह, निशांत मलकानी, जान कुमार सानू और निक्की तंबोली का नाम जुड़ चुका है। जान कुमार सानू जाने-माने गायक कुमार सानू के बेटे हैं। वह इस बात से बहुत परेशान हैं कि इंटरनेट ने उनका नाम जान कुमार सानू से बदलकर कुमार जानू रख दिया है।

विज्ञापन
CarryMinati aka Youtuber Ajey Nagar in Bigg Boss Season 14 Fans Reaction
जान सानू - फोटो : Instagram

एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अक्षर पाठक ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे जब पता चला कि बप्पी लाहिड़ी का एक बेटा है जिसका नाम है बप्पा लाहिड़ी। तब मुझे लगा था कि इससे ज्यादा तो कुछ हो ही नहीं सकता। लेकिन, हाल ही में मुझे पता चला कि कुमार सानू के बेटे का नाम कुमार जानू है।' इस पर जान कुमार सानू ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं कुमार सानू का बेटा हूं और मेरा नाम जान कुमार सानू है। मीम मत बना दो यार।' उन्होंने यह भी लिखा कि वह गूगल से यह गलती सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। मजाक में जान कुमार सानू ने लिखा, 'मैं गीता पर हाथ रखकर कसम खाता हूं कि मेरा नाम कुमार जानू नहीं है।'

पढ़ें: कंगना रणौत ने दिया जया बच्चन को करारा जवाब, कहा- 'ये मेरी अपनी थाली है, आपकी नहीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed