ब्राजील के प्रतिष्ठित साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार इंसानी जज्बात की नुमाइंदगी करने वाली फिल्मों में 'सेलेस्टिना एंड लॉरेंस' अव्वल नंबर पर है। पिछले कुछ साल से इस फेस्टिवल में 'पेबल्स', 'ईब आले ऊ', 'सर', 'किस्सा', 'लंचबॉक्स' और 'पीपली लाइव' फिल्मों ने भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया है। 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे साओ पाउलो फिल्म फेस्टिवल में इस साल प्रसिद्ध निर्देशक सत्यजीत रे की फिल्मों का एक खास सेगमेंट भी रखा गया है।
Celestina & Lawrence: ऑल वी इमेजिन एज लाइट से भिड़ेगी विक्रम की फिल्म, ब्राजील के प्रतिष्ठित फेस्टिवल में चयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'सेलेस्टिना एंड लॉरेंस' के निर्माता गौरव शारदा राय बताते हैं, “ये हमारे लिए गर्व की बात है कि साओल पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 'न्यू डायरेक्टर्स कॉम्पटीशन' सेक्शन में इस साल 'सेलेस्टिना एंड लॉरेंस' भी चुनी गई है। इस सेक्शन की दूसरी फिल्मों में कान फिल्म फेस्टिवल का पाम डि ओर पुरस्कार जीतने वाली पायल कपाड़िया की बहुचर्चित फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट' भी शामिल है।”
गौरव कहते हैं, “ये फिल्म बहुत ही मेहनत से बनाई गई है और फिल्म का इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिलव में पहुंचना फिल्म से जुड़े हर शख्स के लिए तारीफ और बधाई का मौका है। हमारी कोशिश इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने की भी है।” इस फिल्म को लिखा है विक्रम कुमार ने। वह ही इस फिल्म के निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर भी हैं।
Bigg Boss 18 Premiere Live: दर्शकों का खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुआ बिग बॉस का नया सीजन
निर्देशक विक्रम कुमार बताते हैं, “तीन साल पहले की बात है जब मुझे कुछ निजी कारणों से अपने गृह नगर रांची जाना पड़ा। ये वही दौर था जब मेरे जैसे स्वतंत्र फिल्मकार के लिए क्षेत्रीय सिनेमा की बदौलत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर एक छाप छोड़ पाने के लिए मंच तैयार हो रहा था। ये स्थिति मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसी दिखी और मैंने उस कहानी पर फिल्म 'सेलेस्टिना एंड लॉरेंस' बनानी शुरू कर दी।”
Nia Sharma: 'बिग बॉस' में हिस्सा न लेने के लिए फैन ने की निया से माफी की मांग, अभिनेत्री ने दिया दिलचस्प जवाब
फिल्म 'सेलेस्टिना एंड लॉरेंस' दो ऐसे लोगों की कहानी है जो झारखंड के आदिवासी समुदाय से हैं और दोनों अपनी जिंदगी में झंझावात से गुजर रहे हैं। किस्मत दोनों को करीब लाती है और दोनों एक ऐसा साझा सपना देखते हैं जिसमें उनके लिए बेहतर भविष्य की तस्वीर नजर आती है। फिल्म का शीर्षक इन्हीं किरदारों के नाम पर है। सेलेस्टिना का किरदार एक बिन ब्याही मां का है और इसे अंकिता केरकट्टा ने परदे पर निभाया है जबकि फिल्म में हालात के हाथों मजबूर एक चौकीदार लॉरेंस का किरदार अभिनेता सालिब मिंज को मिला है। फिल्म के निर्माताओं में गौरव शारदा राय के साथ नागेश बुदानिया और विवेक सिंह भी शामिल हैं।