फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म पर बहस के बीच 'चंद्रमुखी चौटाला' ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- 'एफआईआर के मेकर्स दे रहे धमकी'

Thu, 25 Jun 2020 11:24 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 25 Jun 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
chandramukhi chautala fame kavita kaushik talks about nepotism and tv industry reality
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म को लेकर कई सितारों को निशाना बनाया जा रहा है। नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर बहस छिड़ी तो ना केवल बॉलीवुड बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी आगे आ रहे हैं और आप बीती बता रहे हैं। अब टीवी कलाकार कविता कौशिक ने इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई को उजागर किया है। 

chandramukhi chautala fame kavita kaushik talks about nepotism and tv industry reality
एफआईआर सीरियल के एक दृश्य में कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियल 'एफआईआर' में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका से मशहूर हुईं कविता कौशिक ने बताया कि नेपोटिज्म के अलावा कई तरह से प्रताड़ना होती है। कविता कहती हैं कि नेपोटिज्म को लेकर स्टार किड्स पर हमला करना बेकार है बल्कि समस्या तो कहीं और है। सभी को इस सिस्टम के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

chandramukhi chautala fame kavita kaushik talks about nepotism and tv industry reality
kavita kaushik - फोटो : सोशल मीडिया

कविता ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए और बताया कि कैसे 'एफआईआर' के बंद होने के बाद भी मेकर्स की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। मेकर्स उन्हें चंद्रमुखी चौटाला जैसा किरदार नहीं करने की धमकी दे रहे हैं। कविता एक ट्वीट में लिखती हैं कि 'कल ही मुझे याद दिलाया गया कि अगर मैंने कहीं भी हरियाणवी पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका अदा की तो मुझ पर केस कर दिया जाएगा। जबकि उस शो को बंद हुए पांच साल हो चुके हैं। दर्शकों की भारी मांग के बावजूद इसे दोबारा शुरू नहीं किया जा रहा। और आप मूवी माफिया की बात करते हैं। क्यूट।'

विज्ञापन
विज्ञापन
chandramukhi chautala fame kavita kaushik talks about nepotism and tv industry reality
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

कविता आगे कहती हैं कि 'जब मैंने बताया कि मैं हरियाणवी पुलिस अधिकारी या पंजाबी पुलिस अधिकारी के कॉन्सेप्ट पर एक फिल्म करने की प्लानिंग कर रही हूं तो मुझे साफ तौर पर यह (केस करने वाली बात) याद दिलाया गया। जब मैंने उन्हें याद दिलाया कि कैसे उनके मराठी पुलिस अधिकारी की जगह हरियाणवी पुलिस अधिकारी चंद्रमुखी का आइडिया मैंने दिया था तो वो कहते हैं कि 'तुम्हें उसका पैसा दिया गया था।'

विज्ञापन
chandramukhi chautala fame kavita kaushik talks about nepotism and tv industry reality
कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

कविता कहती हैं कि 'केवल नेपोटिज्म ही समस्या नहीं है। बल्कि चैनल और प्रोड्यूसर मिलकर रॉयल्टी, एक्टर्स और टेक्नीशियंस द्वारा मिलकर बनाए गए प्रोडक्ट के राइट्स, बदनाम करने की ताकत और कॉन्ट्रैक्ट के जाल को भी एन्जॉय करते हैं। असली समस्या से लड़िए। स्टार किड्स पर हमला करना बेकार है।' 



अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट कर सीआईएसएफ के जवानों को किया सलाम, कहा- 'आप हैं तो हम सुरक्षित हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed