फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhavi Mittal: ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद वॉक पर निकलीं छवि, बोलीं- ‘मैं नॉर्मल महसूस करना चाहती हूं’

Mon, 02 May 2022 11:16 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 02 May 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Chhavi Mittal go for a walk after breast cancer surgery and said I want to feel normal
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन अभिनेत्री छवि मित्तल की हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हुई है और वह अस्पताल से वापस घर आ गई हैं। कैंसर के पता चलने के बाद से छवि सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की हर अपडेट फैंस को दे रही हैं। छवि कैंसर से जंग लड़ने के दौरान कभी भी खुद की हिम्मत को कम नहीं होने दिया। वह कैंसर का पता चलने पर न तो खुद मायूस हुई और न ही किसी को महसूस होने दिया। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कर हर अपडेट दे रही हैं। हाल ही में छवि ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका हौसला देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है।

Chhavi Mittal go for a walk after breast cancer surgery and said I want to feel normal
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

छवि ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि डॉक्टर के आदेश के अनुसार, मैं बाल धोने के लिए अस्पताल के सैलून में गई थी। उन्होंने कहा था कि खुद करने से यह सुरक्षित रहेगा। मैं भी इस बात पर सहमत हो गई। लेकिन मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि मैं घबराई हुई थी कि क्या मैं इतना चल पाऊंगी... मैं निश्चित रूप से हर उस चीज का इंतजार कर रही थी, जो मुझे नॉर्मल महसूस कराए!

Chhavi Mittal go for a walk after breast cancer surgery and said I want to feel normal
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

छवि ने आगे लिखा कि कल शाम मैं घर वापस आई और अपनी बेस्टी के साथ देर शाम वॉक पर गई, क्योंकि मैं नॉर्मल महसूस करना चाहती थी। लेकिन इससे पहले मैं यह कहना चाहती हूं कि कैंसर कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे पाकर कोई भी खुश हो। लेकिन अगर किसी को यह हो जाता है, तो यह उदास,  डरने या अपना जीवन अच्छे से न जीने का कारण नहीं होना चाहिए। वास्तव में यह आपके जीवन को पूरी तरह से जीने का और भी बड़ा कारण है!

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhavi Mittal go for a walk after breast cancer surgery and said I want to feel normal
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

मेरी सर्जरी अभी ही हुई है, मुझे पूरी तरह से ठीक होने में लगभग एक महीने का समय लगेगा। फिर ट्रीटमेंट शुरू होगा, फिर कैंसर की दवाएं और इसके साथ ही जीवनशैली में बदलाव भी आएगा। क्या मैं उदास हूं? नहीं। क्या मैं इस चुनौती से लिए तैयार हूं? हां, जो है देखेंगे और कुछ अच्छा ही करेंगे। मैं छोटे छोटे कदम रखूंगी, जैसे इस हफ्ते में अपने नेल्स ठीक कराऊंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)

विज्ञापन
Chhavi Mittal go for a walk after breast cancer surgery and said I want to feel normal
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि छवि मित्तल को वर्कआउट करने के दौर लगी चोट के बाद कैंसर का पता चला था। वह चोट लगने के बाद डॉक्टर के पास गई तो उन्हें कैंसर की जानकारी हुई। उसके बाद से ही वह अपने स्वास्थ्य से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दौरान भी एक रील बनाई थी। इससे पहले वह खुद को चिल करने के लिए अपनी सर्जरी से पहले डांस करती हुई नजर आई थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed