फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी को टीवी के 'श्री राम' ने दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, कहा- 'संन्यासी से अच्छा राजा कोई नहीं...'

Fri, 05 Jun 2020 06:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 05 Jun 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath birthday Ramayan actor wish him on social media
अरुण गोविल, सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पांच जून को होता है। हालांकि वह पूर्वाश्रम (संन्यास से पहले) के जन्मदिन को नहीं मनाते हैं, लेकिन उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर राजनेता से लेकर अभिनेता तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उन्हें मशहूर कलाकार अरुण गोविल ने भी बधाई दी है। 

Chief Minister Yogi Adityanath birthday Ramayan actor wish him on social media
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण गोविल दूरदर्शन के मशहूर पौराणिक सीरियल रामायण में श्री राम का किरदार कर चुके हैं। उन्हें इस किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अरुण गोविल ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। अरुण गोविल ने रामायण एक कथन का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। 

Chief Minister Yogi Adityanath birthday Ramayan actor wish him on social media
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

अरुण गोविल ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'संन्यासी से अच्छा राजा कोई और नहीं हो सकता' रामायण के इस कथन को चरितार्थ करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं'। सोशल मीडिया पर अरुण गोविल के फैंस और योगी आदित्यनाथ के समर्थक इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath birthday Ramayan actor wish him on social media
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

पता हो कि लॉकडाउन के बीच हाल ही में अरुण गोविल अभिनीत रामायण का दोबारा प्रसारण किया गया। इस सीरियल का निर्देशन रामानंद सागर ने साल 1987 में किया था। रामायण सीरियल के दोबारा प्रसारण होने से इससे जुड़े सभी कलाकार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। यह कलाकार इस सीरियल की शूटिंग से जुड़े किस्से-कहानी भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath birthday Ramayan actor wish him on social media
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में जब रामायण सीरियल का दोबारा प्रसारण हुआ तो इस सीरियल ने टीआरपी के नए रिकॉर्ड भी बनाए। आपको बता दें कि रामानंद सागर के रामायण सीरियल में अरुण गोविल ने राम, सुनील लहरी ने लक्षण, दीपिका चिखलिया ने सीता और अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार किया था। इन सभी कलाकारों को दर्शकों आज भी खूब पसंद करते हैं। 

पढ़ें: ऐश्वर्या पर शख्स ने की भद्दी टिप्पणी, अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा- 'बकवास को सहन नहीं करूंगी..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed