कलर्स टेलीविजन के चर्चित शो 'छोटी सरदारनी' में हरलीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मानसी शर्मा ने शो को अचानक ही अलविदा कह दिया था। इसका कारण उनके फैन्स को समझ नहीं आ रहा था। मानसी ने शो में बहुत थोड़ा समय ही बिताया था लेकिन कम समय में ही उनके किरदार को फैन्स ने काफी प्यार दिया। हालांकि उनके अचानक शो से चले जाने पर उनके फैन्स को निराशा जरूर हुई होगी। लेकिन मानसी ने अब एक ऐसी खबर साझा की है जिसे सुन उनके फैन्स खुशी से फूले नहीं समाएंगे।
सिंगर हंसराज हंस की बहू का हुआ बेबी शावर, 'छोटी सरदारनी' में हरलीन के किरदार में आ चुकी हैं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसी ने शो छोड़ने के कई महीनों बाद अब खुलासा किया है कि उन्होंने शो को इतनी जल्दी गुडाबाय क्यों कह दिया था। दरअसल मानसी शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। मानसी आठ महीने प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में मानसी का बेबी शावर हुआ है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। मानसी ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने बेबी शावर की तस्वीरें साझा की हैं।
मानसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति युवराज हंस के साथ तस्वीर साझा कर लिखा है, 'बेबी शावर, धन्यवाद रब जी इतना सबकुछ देने के लिए।' इस पोस्ट के जरिए ही मानसी ने बताया कि वो आठ महीने की गर्भवती हैं। और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बता दें कि मानसी शर्मा पंजाबी सिंगर हंसराज हंस की बहू हैं।
View this post on Instagram
Baby Shower 🧿😍 #Thank u Rabb ji for everything 🙏🙏 #8 months #touchwood #to be mom n dad #blessed 🙏🙏
A post shared by 💞MANSI YUVRAJ HANS💞 (@mansi_sharma6) on
सिर्फ मानसी ही नहीं उनके पति युवराज हंस ने भी मानसी के बेबी शावर की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ युवराज ने कोई कैप्शन नहीं लिखा। गौरतलब है कि युवराज और मानसी की मुलाकात 'बॉक्स ऑफिस क्रिकेट लीग' के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों दोस्त बने और कुछ दिन बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने फरवरी 2017 में सगाई कर ली थी। दोनों की शादी को अभी एक साल ही हुआ है और अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Yuvraaj Hans (@yuvrajhansofficial) on
बात करें मानसी के वर्कफ्रंट की तो मानसी 'छोटी सरदारनी' के अलावा कई और टेलीविजन सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। मानसी ने 'चद्रनंदिनी', 'मरियम खान', 'महाभारत' और 'देवों के देव महादेव' जैसे टीवी सीरियल में काम किया है। वहीं युवराज हंस पंजाबी फिल्मों जैसे 'यार अनमुल्ले', 'मिस्टर एंड मिसेज 420' और 'प्रॉपर पटोला' में नजर आए थे। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कितना प्यार है। खैर अब तो फैन्स मानसी के शो छोड़ने की वजह भी पता चल गई है तो उम्मीद करते हैं अब फैन्स की नाराजगी कुछ कम हुई होगी।