फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इस वजह से कपिल शर्मा ने रानी का शूट किया था कैंसिल, करीबी दोस्त ने बता दी पूरी सच्चाई

Fri, 30 Mar 2018 10:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Close friend revealed the truth behind Kapil Sharma shoot cancellation of Rani Mukerji
Rani and Kapil
लंबे समय बाद कपिल शर्मा ने फिर से टीवी पर वापसी की है लेकिन शो से ज्यादा एक बार फिर से शूट कैंसिल होने की खबरें सुर्खियों में है। यह शूट किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड की क्वीन रानी मुखर्जी का था जो शो में 'हिचकी' को प्रमोट करने आ रही थीं। शूट न होने की वजह से लोग कपिल शर्मा के बर्ताव पर फिर से सवाल उठा रहे हैं। वहीं अब कपिल के करीबी दोस्त ने शूट कैंसिल होने की असली वजह का खुलासा किया है। 
Close friend revealed the truth behind Kapil Sharma shoot cancellation of Rani Mukerji
Kapil Sharma
रानी के शूट कैंसिल होते ही कपिल एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर न तो कपिल का कोई बयान आया है और न ही मेकर्स का। ऐसे में Zoom ने इस मामले से संबंधित अहम जानकारी बताई है। जिसे जानने के बाद कपिल के फैंस को झटका जरूर लग सकता है।
 
Close friend revealed the truth behind Kapil Sharma shoot cancellation of Rani Mukerji
Kapil Sharma
रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष के झा ने कपिल के करीबी दोस्त से बात की। कपिल के दोस्त ने बताया - 'जब कपिल शूट के लिए नहीं आए तो उन्हें कई बार फोन किया पर फोन बंद था। बाद में गिनी को फोन किया और कपिल से बात हुई। जब कपिल से पूछा क्या हुआ तो उन्होंने कहा कुछ भी नहीं, जी नहीं करता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Close friend revealed the truth behind Kapil Sharma shoot cancellation of Rani Mukerji
Kapil Sharma
कपिल के दोस्त ने बताया कि चैनल इस बर्ताव से नाराज है। यहां तक कि चैनल ने भी उनकी परेशानी जानने की कोशिश की लेकिन जवाब सिर्फ जी नहीं करता ही मिला। खबरों की मानें तो कपिल ने अपने आध्यात्मिक गुरु से भी बात की लेकिन वह भी उनकी इस परेशानी का हल नहीं निकाल पाए। हालांकि कपिल के दोस्त ने बताया कि को-वर्कर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी कुछ दिक्कते हैं। 
विज्ञापन
Close friend revealed the truth behind Kapil Sharma shoot cancellation of Rani Mukerji
kapil sharma
कपिल के दोस्त ने कहा - 'वह उसको अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रहा है। वह जिंदगी और करियर दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। हम लोगों ने उससे यह भी कहा कि अपने काम पर फिर से फोकस करो वो तुम्हें डिप्रेशन से बाहर निकाल सकता है।' फिलहाल इस मामले पर अभी तक कपिल शर्मा की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed