फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे की मौत के बाद कॉमेडियन राजीव निगम ने तोड़ी चुप्पी, बोले- आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं

Sun, 22 Nov 2020 07:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 22 Nov 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Comedian Rajeev Nigam facing a financial crisis after his son demise
राजीव निगम - फोटो : Instagram

मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता राजीव निगम के नौ साल के बेटे देवराज का बीते दिनों निधन हो गया था। 8 नवंबर को ही राजीव का जन्मदिन था और उसी दिन केक काटने से पहले ही उनका बेटा इस दुनिया को छोड़कर चला गया। इस बात से राजीव और उनका परिवार सदमे में आ गया। अब  राजीव ने खुलासा किया है कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।

Comedian Rajeev Nigam facing a financial crisis after his son demise
मनीष पॉल - फोटो : फाइल

एक इंटरव्यू में राजीव निगम ने बताया कि वह पिछले ढ़ाई साल से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। एक तरफ उनके पास कोई काम नहीं था और दूसरी तरफ उनके बेटे का इजाल चल रहा था। लेकिन इसे बुरे वक्त में मनीष पॉल के अलावा किसी ने उनकी मदद नहीं की। राजीव ने कहा कि मनीष ने आर्थिक के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी उनका बहुत साथ दिया। 

Comedian Rajeev Nigam facing a financial crisis after his son demise
राजीव निगम - फोटो : Instagram

राजीव ने अपने बेटे की मौत पर एक फेसबुक पोस्ट में अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने लिखा था, 'ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया। बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Rajeev Nigam facing a financial crisis after his son demise
राजीव निगम - फोटो : Instagram

बीमार रहता था बेटा
राजीव निगम के बेटे देवराज अक्सर बीमार रहते थे। साल 2018 में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें कुछ दिन आईसीयू में भी रखा गया था। बेटे की मौत से कुछ दिन पहले ही राजीव के पिता का देहांत हो गया था।  

विज्ञापन
Comedian Rajeev Nigam facing a financial crisis after his son demise
राजीव निगम - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि राजीव निगम कई हास्य कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने हर शाख पे उल्लू बैठा है, लॉफ्टर चैलेंज और कॉमेडी सर्कस जैसे शोज में काम करके लोगों का दिल जीता है। इसके अलावा वह लेखक भी हैं। 

कार्तिक आर्यन का ये है बर्थडे ‘धमाका’, मुंबई आतंकी हमले की टीवी पर सुनाएंगे LIVE कहानी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed