{"_id":"5f0335908ebc3e42e827ab96","slug":"coronavirus-outbreak-mere-sai-and-dr-br-ambedkar-serial-shooting-stalled-after-crew-member-tests-positive-of-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में टीवी धारावाहिकों के सेट्स तक पहुंचा कोरोना, इन दो धारावाहिकों की शूटिंग बंद होने से हड़कंप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मुंबई में टीवी धारावाहिकों के सेट्स तक पहुंचा कोरोना, इन दो धारावाहिकों की शूटिंग बंद होने से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Mon, 06 Jul 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेरे साईं, डॉ. बी आर अंबेडकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र के कई इलाकों में संक्रमण के खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके कोविड 19 वायरस ने अब टीवी इंडस्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया है। शूटिंग में शामिल लोगों के इस वायरस की चपेट में आने से दो धारावाहिकों की शूटिंग रुक गई है। कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद दोनों धारावाहिकों के सभी कलाकारों और तकनीशियनों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया है।
2 of 5
मेरे साईं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक धारावाहिक 'मेरे साईं' की शूटिंग के सेट पर कोरोना वायरस का पहला मामला सामने तब आया जब इसके एक कर्मचारी ने अस्वस्थ होने के बाद इसके निर्माता नितिन वैद्य को फोन किया। इस कर्मचारी ने अपना कोविड 19 टेस्ट कराया जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव निकली।
3 of 5
मेरे साईं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये रिपोर्ट आने के बाद से पूरी टीवी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। अमर उजाला ने इस बारे में पड़ताल की तो पता चला कि ये मामला एक जुलाई को सामने आया था और इसके बाद तीन जुलाई से संबंधित शख्स ने सेट पर आना बंद कर दिया। तब से ही इस सीरियल की शूटिंग बंद है और शो के सारे कलाकार और तकनीशियन क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डॉ. बी आर अंबेडकर सीरियल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्माता ने सबको कोविड टेस्ट भी कराया है। इस टेस्ट में जिन लोगों के भी रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनके साथ धारावाहिक मेरे साईं की शूटिंग मंगलवार से शुरू होने जा रही है। सोमवार को ही ये जानकारी भी मिली है कि एक और टीवी धारावाहिक एक महानायक डॉ. बी आर अंबेडकर के एक प्रमुख कलाकार का कोविड टेस्ट पॉजीटिव निकला है।
विज्ञापन
5 of 5
डॉ. बी आर अंबेडकर सीरियल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस धारावाहिक के सेट पर भी इस सूचना के बाद से अफरातफरी मची हुई है। इस शो की शूटिंग भी पिछले दो दिन से बंद है और शो के निर्माताओं ने संबंधित कलाकार को क्वारंटीन करने के बाद उन सब कलाकारों और तकनीशियों का भी कोविड टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू की है जो इस कलाकार के संपर्क में आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।