फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में बेरोजगार हुआ 'बिग बॉस' का एक्स कंटेस्टेंट, पोस्ट लिखकर कहा- 'परेशान हूं कि अगर...'

Mon, 06 Jul 2020 01:28 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 06 Jul 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Pritam singh Bigg Boss Ex contestant reveals he is out of work
प्रीतम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन ने टीवी इंडस्ट्री की भी हालत खराब कर दी है। टीवी के ऐसे कई कलाकार हैं जिन्हें इस दौरान बेरोजगारी और फिर डिप्रेशन से जूझना पड़ रहा है। इस बीच 'बिग बॉस' सीजन आठ के कंटेस्टेंट और रेडियो जॉकी रहे प्रीतम सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उनके पास काम नहीं है।

Pritam singh Bigg Boss Ex contestant reveals he is out of work
प्रीतम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अपने सोशल मीडिया पेज पर प्रीतम ने एक लंबा पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। बाद में उन्होंने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि एक और पोस्ट लिखकर प्रीतम ने कहा कि उनके पास काम की कमी है लेकिन वो डिप्रेशन में नहीं हैं। एक सामान्य इंसान की तरह वो भी परेशान हैं कि आगे क्या होगा। इसके साथ प्रीतम ने उम्मीद जताई की आने वाले समय में सब ठीक हो जाएगा।

Pritam singh Bigg Boss Ex contestant reveals he is out of work
प्रीतम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अपने हालिया पोस्ट में प्रीतम लिखते हैं कि 'ऐसी खबरें फैल गईं कि मैं जॉबलेस हूं। हां मैं जॉबलेस हूं लेकिन इस स्थिति में सभी के साथ ऐसा है। मैं डिप्रेशन में नहीं हूं। हां नर्वस हूं, परेशान हूं जैसा की हर कोई है। मुझे भरोसा है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा और फिल्म इंडस्ट्री फिर से शुरू हो जाएगी। मेरे जैसे अन्य लोग भी काम शुरू कर देंगे। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।'


विज्ञापन
विज्ञापन
Pritam singh Bigg Boss Ex contestant reveals he is out of work
प्रीतम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बता दें कि अपने डिलीट किए हुए पोस्ट में प्रीतम ने लिखा था कि 'पैंडेमिक की इस स्थिति की वजह से बहुत सारे लोग भी परेशान हैं और कई हो रहे हैं। मैं उनमें से एक हूं। मेरे पास रेडियो का बहुत एक्सपीरियंस है। साथ ही एक अभिनेता के तौर पर भी, लेकिन मेरे पास जॉब नहीं है। छह महीने पहले मैंने रेडियो छोड़ दिया था। सोचा था कि मेरे लिए अभिनेता के तौर पर एक अच्छा कदम रहेगा। टीवी होस्ट करने के साथ मैं और भी अच्छा काम कर रहा था लेकिन अचानक से यह कोरोना वायरस आ गया।'

विज्ञापन
Pritam singh Bigg Boss Ex contestant reveals he is out of work
प्रीतम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीतम आगे लिखते हैं कि 'मेरे पास कोई काम नहीं बचा। पहली बार मैं घबराहट महसूस कर रहा हूं। यह सोचकर कि आगे आने वाले दिनों में मेरे लिए क्या बुरा लिखा है। घर की खिड़की से बाहर देखता हूं तो पॉजिटिव महसूस करता हूं। मुझे पता है चीजें बेहतर हो जाएंगी। उम्मीद है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जल्द ही अच्छा करने लगेगी। काम भी शुरू हो जाएगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed