फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया विवादित ट्वीट, डिलीट कर मांगी माफी

Tue, 17 Mar 2020 09:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 17 Mar 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
COVID 19 Divyanka Tripathi apologises for tweet on coronavirus outbreak
Divyanka Tripathi - फोटो : social media

भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। भारत में इस संक्रमण की चपेट में 130 से ज्यादा लोग आ चुके हैं। अकेले महाराष्ट्र में 39 लोग संक्रमित हैं जोकि देश में सबसे ज्यादा है। आम से लेकर खास तक, हर कोई कोरोना वायरस से बचने की कोशिश कर रहा हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी अपने फैंस को कोरोना वायरस के बचने और साफ-सफाई करने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच छोटे पर्दे की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने कोरोना वायरस को लेकर ऐसी बात बोल दी है कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। इसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी गई। 

COVID 19 Divyanka Tripathi apologises for tweet on coronavirus outbreak
Divyanka Tripathi - फोटो : Instagram

दरअसल कोरोना वायरस के चलते केंद्र और सभी राज्य की सरकारों ने फिलहाल के लिए लगभग सभी काम-धंधों को रोक दिया ताकि लोगों के बीच कोरोना वायरस फैलने से रोका जा सके। ऐसे में शहरों की सड़कों, ऑफिस और कारखानों में लोगों की संख्या ना के बराबर दिख रही हैं। टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने मुंबई में ऐसे माहौल को देखते हुए सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मुंबई में बहुत कम ट्रैफिक के साथ, कोरोना वायरस मेट्रो, पुलों और चिकनी सड़कों को जल्दी से पूरा करने के लिए एक अवसर की तरह लगता है।' 

COVID 19 Divyanka Tripathi apologises for tweet on coronavirus outbreak
Divyanka Tripathi - फोटो : file photo

दिव्यांका त्रिपाठी को इस ट्वीट के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। कई ट्रोलर्स ने उन्होंने 'असंवेदनशील' बताया है। ट्रोलर्स के कमेंट को देखते हुए दिव्यांका त्रिपाठी को माफी मांगी पड़ी। अपने विवादित ट्वीट के बाद उन्होंने कुछ देर बाद ट्विटर पर माफी मांगी। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी माफी में लिखा, 'हम सभी इंसान हैं और गलतियों के लिए अतिसंवेदनशील है। इस परिवर्तनशील और हिंसक सोशल मीडिया की दुनिया में, महत्वपूर्ण सवाल यह है: अगर कोई एहसास करने और माफी मांगने में सक्षम है .. तो क्या आप माफी करने और आगे बढ़ने में सक्षम हैं? क्या सब कुछ खबर और तर्क का बिंदु होना चाहिए? वहां मानवता कहां है?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
COVID 19 Divyanka Tripathi apologises for tweet on coronavirus outbreak
Divyanka Tripathi - फोटो : file photo

तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें खतरनाक कोरोना वायरस की तो अन्य देशों की तरह भारत भी कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ रहा है। अब तक भारत में 130 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री भी काफी गंभीर नजर आ रही हैं, यही वजह है जो कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग और कार्यक्रमों को फिलहाल के लिए रोक दिया है। 
 

विज्ञापन
COVID 19 Divyanka Tripathi apologises for tweet on coronavirus outbreak
विवेक दाहिया दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 137 पहुंच गई है और 5700 से अधिक की निगरानी की जा रही है। मुंबई के कस्तूरबा हॉस्टिपल में मंगलवार को 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से देश में यह तीसरी मौत है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने भी खुद को क्वारेंटाइन कर लिया। हालांकि जांच में वह नेगेटिव पाए गए। उधर, गो एयर ने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। दूसरी ओर उज्जैन में डॉक्टर दंपती को क्वारेंटाइन (पृथक) किया गया है, यहां अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। मध्य रेलवे ने 23 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed