टेलीविजन का सबसे ज्यादा चर्चित रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इस वीकेंड शो में अभिनेत्री हेमा मालिनी अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल के साथ आने वाली हैं। इस दौरान जहां कपिल शर्मा हेमा मालिनी से धरम जी को लेकर सवाल करेंगे। तो वहीं ईशा देओल भी अपने माता पिता के कई राज खोलती हुई नजर आएंगी। ईशा की बातें सुनकर हेमा मालिनी भी अपनी सफाई देती नजर आएंगी।
ईशा देओल ने खोली मां हेमा मालिनी की पोल, कहा- 'पापा से बात करते हुए मां लेने लगी थीं खर्राटे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शो 'द कपिल शर्मा शो' का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। वीकेंड एपिसोड में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक्ट्रेस हेमा मालिनी और ईशा देओल के साथ जमकर मस्ती करते नजर आएंगे। हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाला एपिसोड कितना मजेदार होने वाला है।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
सोनी एंटरटेनमेंट ने जो वीडियो साझा किया है उस वीडियो में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल अपने माता पिता की पोल खोलती हुई नजर आएंगी। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल, ईशा से पूछते हैं आपके बारे में अफवाह है कि आपकी एक फ्रेंड हैं, जो आपकी आवाज निकालकर भरत से बात करती हैं? कपिल की इस बात का जवाब देते हुए ईशा कहती हैं 'हां मेरी एक दोस्त हैं, जिसकी आवाज बिल्कुल मेरे जैसी है। जब मैं भरत से बात करने के दौरान बोर हो जाती थी तो मेरी फ्रेंड मेरी आवाज में भरत से बात करने लगती थीं।'
इसी बात को पूरा करते हुए ईशा ने बताया कि वो फोन पर 2 मिनट से ज्यादा बात नहीं कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां हेमा भी इस मामले में कुछ ऐसी ही हैं। उन्होंने हेमा और धर्मेंद्र का एक किस्सा बताते हुए कहा कि 'एक बार मां, पापा से बात करते-करते सो गई थीं। पापा को फोन पर अचानक मां के खर्राटे की आवाज सुनाई देने लगी थी।' ईशा की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं।
इस प्रोमो वीडियो को देखकर ही पता लग रहा है कि शो का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। हमेशा की तरह कपिल शर्मा के शो में इस बार भी काफी मजा आने वाला है। शो में जहां ईशा देओल अपनी मां की पोल खोलने वाली हैं तो वहीं हेमा मालिनी भी कई राज खोलने वाली हैं। बता दें कि ये एपिसोड आने वाले वीकेंड पर प्रसारित होने वाला है।