फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या से सगाई से पहले इस अभिनेता को डेट कर चुकीं नताशा, एकता कपूर से है खास कनेक्शन

Thu, 02 Jan 2020 03:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 02 Jan 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Hardik Pandya engaged with Natasa Stankovic dated before tv actor Aly Goni
Natasa Stankovic and Hardik Pandya - फोटो : Instagram

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने एक जनवरी की शाम को सगाई की जानकारी का एलान करके खलबली मचा दी। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक पोस्ट किया और सगाई की खबर सभी प्रशंसकों को दी। हॉर्दिक पांड्या की सगाई इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है क्योंकि जिस लड़की से हार्दिक ने सगाई की है वह बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी हुई हैं। इस अभिनेत्री का नाम नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) है। जानिए हार्दिक से पहले नताशा का नाम किस अभिनेता से जुड़ चुका है। 



Cricketer Hardik Pandya engaged with Natasa Stankovic dated before tv actor Aly Goni
Natasa Stankovic and Aly Goni - फोटो : file photo

हॉर्दिक के साथ जिंदगी बिताना का वादा कर चुकीं नताशा बीते दिनों 'नच बलिए 9' के दौरान चर्चा में रही थीं। नताशा इस रियलिटी शो में एक्स ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) के साथ आई थीं। शो के दौरान इन दोनों ने एक साथ डांस किया और अपनी दमदार केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। शो के दौरान इन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की थी।

Cricketer Hardik Pandya engaged with Natasa Stankovic dated before tv actor Aly Goni
Aly Goni, Karan Patel and Natasa - फोटो : instagram

अली गोनी एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में रमन भल्ला के छोटे भाई रोमी का किरदार निभा चुके हैैं। इस बार 'नच बलिए सीजन 9' की थीम एक्स कपल या फिर कपल थीम थी। इसी वजह से नताशा और अली ने इस शो में बतौर एक्स कपल हिस्सा लिया था। बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के अनुसार अली गोनी और नताशा ने एक दूसरे को कई साल तक डेट किया। इसके बाद साल 2015 में अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Hardik Pandya engaged with Natasa Stankovic dated before tv actor Aly Goni
Natasa Stankovic and Aly Goni - फोटो : file photo

टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान अली गोनी ने अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि भी थी। अली ने कहा था- 'हम लोग अब अलग हो चुके हैं। हम दोनों के बीच अलग संस्कृति होने की वजह से दिक्कतें हुईं। अलग संस्कृति की वजह से कई परेशानियां होती हैं। मैं शादी भारतीय लड़की से ही करूंगा।' नच बलिए से पहले अली तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां पर उनका ख्याल नताशा ने ही रखा था। नताशा को अली का ध्यान रखता हुआ देख ऐसी खबरें आने लगी थीं दोनों फिर से एक साथ आ गए हैं। हालांकि अली ने इन अफवाहों को झूठा बताया था।

विज्ञापन
Cricketer Hardik Pandya engaged with Natasa Stankovic dated before tv actor Aly Goni
Natasa Stankovic and Aly Goni - फोटो : Instagram

अली ने कहा था- 'नताशा मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। हम लोग अब एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। उसे मेरे ऑपरेशन के बारे में पता चला था इसलिए वह आई थी क्योंकि उसे पता था मेरा ध्यान रखने के लिए कोई नहीं है। हम लोग एक दूसरे को बहुच अच्छी तरह से जानते हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed