फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्राइम पेट्रोल: मेजबान अनूप सोनी ने लॉकडाउन का उठाया फायदा, किया ये खास कोर्स पूरा

Tue, 20 Jul 2021 03:20 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 20 Jul 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
Crime Petrol Host Actor Anup Soni Shares His Happiness with Fans Says Certified Crime Scene Investigator Course
अनूप सोनी - फोटो : Instagram

टेलीविजन अभिनेता अनूप सोनी वैसे तो कई शोज का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अगर उन्हें किसी खास शो के लिए जाना जाता है तो वो हैं सच्ची कहानियों पर आधारित शो क्राइम पेट्रोल। अनूप सोनी कई सालों से इस शो की मेजबानी कर रहे हैं। इस शो के द्वारा वो लोगों को होने वाले अपराधों से अवगत करवाते हैं। दर्शक उन्हें मेजबान के रूप में काफी पसंद करते हैं। क्राइम पेट्रोल में बतौर होस्ट सफलता हासिल करने के बाद अब अनूप सोनी ने अपने करियर से जुड़ी हुई एक और उपलब्धि के बारे में खास जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। 



अंतराष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान अपराध दृश्य जांच का कोर्स किया पूरा

क्राइम पेट्रोल के मेजबान अनूप सोनी ने अंतराष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान(आईएफएस) शिक्षा विभाग से अपराध दृश्य जांच में एक सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता अनूप सोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा दी।  उन्होने अपने सर्टिफिकेट की तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की। जैसे ही उन्होने ये जानकारी फैंस को दी, प्रशंसकों ने उनके तारीफ के पूल बांध दिए।

Crime Petrol Host Actor Anup Soni Shares His Happiness with Fans Says Certified Crime Scene Investigator Course
अनूप सोनी - फोटो : Instagram

लॉकडाउन का उठाया पूरा फायदा

बता दें जहां कुछ लोगों के पास लॉकडाउन में कुछ करने के लिए नहीं था, तो वही अभिनेता अनूप सोनी ने इसका पूरा-पूरा फायदा उठाया। उन्होने अपने सर्टिफिकेट की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैंने इस लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन में सर्टिफिकेट कोर्स करने का फैसला किया था। मैं चाहता था कि मैं और अधिक रचनात्मक कार्यों में अपना समय व्यतीत करूं। सच कहूं तो इतने सालों के बाद वापस से पढ़ाई करना वाकई चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मैंने उसे चुना और अपना कोर्स पूरा किया। इस बात का मुझे  बहुत ही गर्व है।

Crime Petrol Host Actor Anup Soni Shares His Happiness with Fans Says Certified Crime Scene Investigator Course
अनूप सोनी - फोटो : Instagram

कोर्स करने के बाद मिला सर्टिफिकेट

अनूप सोनी द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट को देखने के बाद प्रशंसक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। क्राइम पेट्रोल के मेजबान अनूप सोनी द्वारा साझा किए गए इस सर्टिफिकेट पर लिखा है, ‘अंतराष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान(आईएफएस) द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है की मिस्टर अनूप सोनी ने अपराध दृश्य जांच में शॉर्ट टर्म कोर्स सर्टिफिकेट पूरा कर लिया है’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime Petrol Host Actor Anup Soni Shares His Happiness with Fans Says Certified Crime Scene Investigator Course
अनूप सोनी - फोटो : Instagram

प्रशंसकों ने अनूप सोनी को दी बधाइयां

जैसे ही अनूप सोनी ने ये सर्टिफिकेट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया उनके कमेंट बॉक्स में बाढ़ आ गई। लोगों के साथ -साथ कई सितारों ने भी उन्हें इस खास कोर्स को पूरा करने के लिए बधाई दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत अच्छा और प्रेरित करने वाला है।‘ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत अच्छे अब रियल इंवेस्टिगेशन अधिकारी इस शो को होस्ट करेगा जो सोने पर सुहागा है’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत अच्छी बात है सर। ये आपकी परफॉर्मेंस में और सच्चाई लाएगी और कई कलाकारों को आपसे ये चीज सीखनी चाहिए’।

विज्ञापन
Crime Petrol Host Actor Anup Soni Shares His Happiness with Fans Says Certified Crime Scene Investigator Course
अनूप सोनी - फोटो : Instagram

1999 में रखा था बॉलीवुड में कदम 

अनूप सोनी के करियर की बात करें तो उन्होने साल 1999 में फिल्म ‘गॉडफादर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो दीवानापन, फिजा और कर्कश जैसी फिल्मों में नजर आए। बॉलीवुड के साथ-साथ अनूप सोनी ने टेलीविजन में भी बहुत काम किया और वो बालिका वधू, शांति, रात होने को है और कहानी घर-घर की जैसे कई सीरियल्स का हिस्सा रहे। लेकिन क्राइम पेट्रोल से अनूप सोनी को  खास और अलग पहचान मिली। हाल ही में उन्हें वेबसीरीज ‘तांडव’ में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed