जिस तरह टेलीविजन के शो की लोकप्रियता कम होती जा रही है, ऐसे में किसी भी धारावाहिक का 100 एपिसोड पूरा होना किसी जश्न से कम नहीं होता है। दंगल टीवी प्रसारित हो रहे शो 'दालचीनी' धीरे-धीरे दर्शकों का पसंदीदा शो बनता जा रहा है। गुरुवार को इस शो ने 100 एपिसोड पूरा किए हैं। इस अवसर पर रवि दुबे और सरगुन मेहता ने टीम के साथ सफलता का जश्न मनाया।
Dalchini 100 Episode: 'दालचीनी' ने पूरे किए 100 एपिसोड, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने टीम के साथ मनाया जश्न
धारावाहिक 'दालचीनी' ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर रवि दुबे और सरगुन मेहता ने टीम के साथ सफलता का जश्न मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता रवि दुबे और सरगुन मेहता टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। धारावाहिक 'दालचीनी' का निर्माण रवि दुबे ने अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ मिलकर किया है। रवि दुबे और सरगुन मेहता इसे बहुत बड़ी उपलब्धि मानते हैं। रवि दुबे मानते हैं कि इस शो की कहानी आम भारतीय दर्शकों से जुड़ी है। इस शो में जिस तरह के किरादर हैं उससे आम दर्शक बड़ी आसानी से रिलेट कर रहे हैं, यही सबसे बड़ी वजह है कि यह धारावाहिक दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है।
अभिनेत्री से प्रोड्यूसर बनीं सरगुन मेहता का मानना है कि शो के मुख्य कलाकार रोहित चौधरी और मायरा मेहरा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यह सिर्फ हमारी सफलता नहीं, बल्कि शो के सभी प्रतिभावान कलाकारों और क्रू की सफलता है, जिनकी मेहनत से आज इस शो ने 100 एपिसोड पूरे किए हैं। सबके अथक प्रयास ने इस शो को सफल बना दिया। इस शो में राजरानी ढिल्लों का किरदार निभाने वालीं मानिनी डे को भी उनके किरदार के लिए काफी सराहा जा रहा है।'
Amar Singh Chamkila: 27 क्लब का सबसे चमकीला सितारा, ऐसे हुई शूटिंग के दौरान फिल्म के गानों की लाइव रिकॉर्डिंग
धारावाहिक 'दालचीनी' एक ग्रामीण गांव की एक युवा महिला फलक की कहानी है जो कम पढ़ी लिखी होने के बावजूद खाना पकाने के प्रति अपने जुनून और प्रतिभा का पता लगाती है। हालांकि उसकी यात्रा चुनौतियों से भरी पड़ी है। उसे अपनी सास राजरानी के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है क्योंकि उसकी सास खुद एक कुशल शेफ हैं। जैसे ही दो अलग-अलग व्यक्तित्व और पाक कला कौशल वाली महिलाएं सास बहू के रूप में एक साथ आती हैं, तनाव बढ़ जाता है और संघर्ष पैदा हो जाता है।
Anant Radhika Pre Wedding Live: जामनगर में हुआ दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ, सामने आया धमाकेदार वीडियो
अभिनेता रवि दुबे और सरगुन मेहता इससे पहले कलर्स टीवी के लिए 'उदारियां' और 'जुनूनियत' का निर्माण कर चुके चुके हैं। कलर्स चैनल पर 'उदारियां' का प्रसारण अभी तक चल रहा है जबकि 'जुनूनियत' 190 एपिसोड तक प्रसारित हुआ था। इसके अलावा रवि दुबे और सरगुन मेहता पंजाबी फिल्म 'काला शाह काला' और 'झल्ले' और 'सौंकण सौंकणे' का निर्माण कर चुके हैं। इन पंजाबी फिल्मों में सरगुन मेहता ने लीड भूमिका निभाई थी।
The Crew: फिल्म 'द क्रू' के पहले गाने का टीजर जारी, 'नैना' में किलर मूव्स दिखाती नजर आईं कृति सेनन