फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs Cameo: महज कैमियो मात्र से टीवी शोज में इन सितारों ने मचाया धमाल, टीआरपी लिस्ट में आया जबरदस्त उछाल

Sat, 24 Feb 2024 10:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 24 Feb 2024 10:13 PM IST
सार

टेलीविजन शो की टीआरपी में उछाल लाने के लिए निर्माता हर तरह के पैंतरे आजमाते हैं। इसी के तहत निर्माताओं ने दर्शकों का दिल जीतने के लिए कई सितारों का कैमियो कराया। 

विज्ञापन
TV Celebs Cameo Jay Soni chhavi pandey Karan V Grover Rupali Ganguly fahmaan khan see full list
टीवी सेलेब्स कैमियो - फोटो : अमर उजाला

फिल्म हो या धारावाहिक लीड सितारे की बात ही कुछ और होती है। शो या फिल्म में जितना जाना-माना चेहरा होता है उसकी लोकप्रियता उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। पिछले लंबे समय से सितारों को सिल्वर स्क्रीन पर कैमियो भूमिका निभाते देखा जा रहा है। ऐसा ही कुछ छोटे पर्दे पर भी होता है। टीवी की चर्चित हस्तियां टेलीविजन शो से जुड़कर उसकी शोभा बढ़ा देती हैं। साथ ही महज कैमियो मात्र से टीआरपी की लिस्ट में उछाल ला देती हैं। आइए ऐसे चर्चित शोज और सफल कैमियो की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

TV Celebs Cameo Jay Soni chhavi pandey Karan V Grover Rupali Ganguly fahmaan khan see full list
फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'इमली' छोटे पर्दे का जाना-माना सीरियल है। इसमें लीड रोल में अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान नजर आ रही हैं। वहीं, इसकी टीआरपी में फहमान खान की एंट्री से खूब उछाल आई थी। फहमान खान ने शो में कैमियो किया था। साथ ही उन्होंने लीड से शादी रचाई थी। शो में फहमान की एंट्री के बाद जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले थे। 

TV Celebs Cameo Jay Soni chhavi pandey Karan V Grover Rupali Ganguly fahmaan khan see full list
हर्षद अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' अपने मसालेदार ट्विस्ट्स के कारण दर्शकों के दिल पर राज करता है। निर्माता, व्यूअर्स को लुभाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। टीआरपी में उछाल लाने के लिए निर्माताओं ने इसमें हर्षद अरोड़ा की एंट्री कराई थी। जाने-माने अभिनेता ने शो में डॉक्टर सत्या का किरदार निभाया। सत्या की एंट्री के साथ ही कहानी और ज्यादा दिलचस्प हो गई। 

Showtime: दादा के आग्रह पर इमरान हाशमी ने नाम बदलकर किया था डेब्यू, पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद किया यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Celebs Cameo Jay Soni chhavi pandey Karan V Grover Rupali Ganguly fahmaan khan see full list
जय सोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा है। निर्माता इसे दर्शकों का पसंदीदा शो बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इसी कारण से निर्माता, इसमें जय सोनी को लेकर आए। जय को शो में 'अभिनव' के रोल में देखा जाता है। छह साल की लीप के बाद शो में जय की एंट्री कराई गई, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 

Akshay Kumar: 'खेल खेल में' की शूटिंग के लिए उदयपुर पहुंचे अक्षय कुमार, तापसी पन्नू के साथ पूरा करेंगे शेड्यूल

विज्ञापन
TV Celebs Cameo Jay Soni chhavi pandey Karan V Grover Rupali Ganguly fahmaan khan see full list
करण वी ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

करण वी ग्रोवर टेलीविजन के चहेते शो 'उडारिया' में कैमियो कर चुके हैं। प्रियंका चाहर चौधरी और करण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। सीरियल में करण और अंकित गुप्ता की दुश्मनी भी जबरदस्त टीआरपी लेकर आई थी। 

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में उमडे़गा सितारों का हुजूम, लिस्ट पर फरमाए गौर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed