फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jai Shree Ram in USA: राम का नाम लेकर ‘दुर्योधन’ जाएंगे सात समंदर पार, पढ़िए राम कथा का कैसे करेंगे विस्तार

Sat, 24 Feb 2024 09:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 24 Feb 2024 09:23 PM IST
सार

पुनीत इस्सर देश के अलग अलग शहरों में घूमकर अपने मेगा संगीतमयी नाटक 'जय श्री राम-रामायण' के दो दर्जन से ज्यादा शोज कर चुके हैं। और, अब पुनीत को बुलावा सात समंदर पार से आया है।

विज्ञापन
Jai Shree Ram in USA B R Chopra mahabharat duryodhana fame actor Puneet Issar expand Katha across seven seas
जय श्री राम-रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे पौराणिक धारावाहिक 'श्रीमद् रामायण' को भले ही दर्शक नकार चुके हों लेकिन बी आर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर की रची रामकथा को देखने वाले देश विदेश में लाखों हैं। देश के अलग अलग शहरों में घूमकर अपने इस मेगा संगीतमयी नाटक 'जय श्री राम-रामायण' के वह दो दर्जन से ज्यादा शोज कर चुके हैं। और, अब पुनीत को बुलावा सात समंदर पार से आया है।

Jai Shree Ram in USA B R Chopra mahabharat duryodhana fame actor Puneet Issar expand Katha across seven seas
जय श्री राम-रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जय श्री राम-रामायण' एक संगीतमय नाटक है। यह नाटक पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर द्वारा लिखित और निर्देशित है। नाटक में रामायण की पूरी कहानी को 13 मूल ट्रैक, लाइव एक्शन और नृत्य के साथ तीन घंटे में संक्षिप्त रूप में दिखाया जाएगा। पुनीत इस्सर कहते हैं, 'भारत में सफलतापूर्वक 30 शो करने के बाद पहली बार इस नाटक का मंचन अमेरिका और कनाडा में करने जा रहे हैं।' 

Jai Shree Ram in USA B R Chopra mahabharat duryodhana fame actor Puneet Issar expand Katha across seven seas
जय श्री राम-रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संगीतमय नाटक 'जय श्री राम-रामायण' में पुनीत इस्सर और सिद्धांत इस्सर की पिता-पुत्र की जोड़ी ने क्रमश: रावण और राम के चरित्र निभाए हैं। पुनीत इस्सर कहते हैं, 'इस नाटक का अब तक का शानदार अनुभव रहा है। जहां हम एक दूसरे के सामने राम और रावण का किरदार निभाते आए हैं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से इस नाटक में दर्शकों ने भारत में  खूब पसंद किया, उसी तरह से यूएसए और कनाडा में भी लोग पसंद करेंगे।' 

Deepika Singh: बड़े पर्दे पर नहीं गली दीपिका की दाल, लौटीं सास बहू का धारावाहिक करने, पढ़िए तब क्या कहा था..!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jai Shree Ram in USA B R Chopra mahabharat duryodhana fame actor Puneet Issar expand Katha across seven seas
जय श्री राम-रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संगीतमय नाटक 'जय श्री राम - रामायण' में सिद्धांत इस्सर और पुनीत इस्सर जहां राम और रावण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं इस शो में हनुमान के रूप में विंदू दारा सिंह और सीता के रूप में शिल्पा रायजादा नजर आएंगी। सिद्धांत इस्सर कहते हैं, 'यह नाटक रामायण के सभी तथ्यों और सच्चाइयों को प्रस्तुत करता आया है। इस नाटक के माध्यम से हम भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था, धर्म, मूल्यों और मान्यताओं के बारे में बताते आए हैं। जिस तरह से यह नाटक भारत में सफल हुआ, उम्मीद करता हूं विदेशों में भी  'जय श्री राम - रामायण' को खूब पसंद किया जाएगा। 

12th Fail: '12वीं फेल' के लिए IPS मनोज शर्मा ने नहीं लिए थे कोई पैसे, बोले- लोगों तक पहुंचानी थी अपनी कहानी

विज्ञापन
Jai Shree Ram in USA B R Chopra mahabharat duryodhana fame actor Puneet Issar expand Katha across seven seas
जय श्री राम-रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यूएसए और कनाडा के कई शहरों में संगीतमय नाटक 'जय श्री राम-रामायण' का मंचन मध्य अप्रैल से मई तक होगा। भारत में इस संगीतमय नाटक का पहला मंचन 20 नवंबर 2022 को मुंबई के सेंट एंड्रयूज ऑडिटोरियम, बांद्रा में हुआ था। अब तक इस संगीतमय नाटक का मंचन भारत में 30 बार हो चुका है। पहली बार इस नाटक का मंचन यूएसए और कनाडा में होने जा रहा है। 

Bade Miyan Chote Miyan: नवाबों के शहर पहुंचने वाले हैं बड़े मियां छोटे मियां, इस दिन होगा प्रमोशन का आगाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed