छोटे पर्द पर इन दिनों रियलिटी शो की धूम देखने को मिल रही है। सिंगिंग से लेकर डांस रियलिटी शो में जबरदस्त ड्रामा और इमोशन देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में डांस रियलिट शो 'डांस दीवाने 3' के सेट पर सदाबहार अभिनेत्री रेखा पहुंची और अपनी अदाओं से हर किसी को घायल कर दिया। शो में गेस्ट जज बनकर पहुंची रेखा का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा था। रेखा बॉलीवुड की शान हैं और जिस महफिल में वो कदम रख देती हैं वहां की रौनक ही देखने लायक होती है। डांस दीवाने 3 के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। शो का प्रोमो वीडियो पहले ही सामने आ चुका है जिसमें रेखा डांस करती नजर आ रहीं थीं। इन वीडियोज में रेखा शो के कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करती दिख रही थीं। वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। दरअसल रेखा और माधुरी ने फिल्म 'सिलसिला' का एक ऑइकोनिक सीन रीक्रिएट किया है जिसमें रेखा अमिताभ के लिए एक बार फिर अपने प्यार का इजहार करते नजर आईं।
वीडियो वायरल: रेखा और माधुरी ने रीक्रिएट किया फिल्म 'सिलसिला' का मशहूर सीन, रेखा बोलीं- अमित मेरा प्यार है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा इस शो में ऑफ व्हाइट साड़ी पहन कर पहुंचीं जहां हैवी ज्वैलरी के साथ वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शो के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म सिलसिल का एक आइकोनिक सीन रिक्रिएट किया जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि 'सिलसिला' फिल्म में रेखा के साथ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी मुख्य भूमिका में थें। ये कहानी उनकी असल जिंदगी की कहानी को बयां करने वाली फिल्म थी।
View this post on Instagram
अब रेखा जब डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंचीं तो शो की जज माधुरी दीक्षित और उनकी जुगलबंदी दर्शकों को भा गई। वीडियो में माधुरी जया बच्चन के किरदार में नजर आईं तो वहीं रेखा ने अपना ही किरदार निभाया। वीडियो में दिख रहा है कि दोनो अभिनेत्री एक दूसरे की तरफ पीठ करके खड़ी हो जाती हैं।
इसके बाद माधुरी कहती हैं, 'क्या चाहती हो, उनका दाम छोड़ दो'। इस पर रेखा कहती हैं, 'मेरे चाहने से क्या होगा, उन्हें छोड़ना मेरे बस में नहीं और जो मेरे बस की बात नहीं उसे मैं कैसे करूं'। इसके बाद माधुरी कहती हैं, 'अमित मेरे पति हैं, मेरे धर्म हैं'। इसके जवाब में रेखा कहती हैं, 'वो मेरा प्यार है'। अब रेखा के इस डायलॉग को सुनकर एक बार फिर लोगों को उनके अमिताभ की मोहब्बत की याद आ गई।
अमिताभ और रेखा एक दूसरे के कितने करीब आ गए थे ये बात सभी जानते हैं। सालों बाद भी उनकी मोहब्बत के किस्से खूब दोहराए जाते हैं। हालांकि अपनी गृहस्थी को बचाए रखने के लिए अमिताभ ने रेखा से दूरी बना ली और पिछले कई सालों से दोनों एक दूसरे को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं। हालांकि रेखा गाहे-बगाहे अक्सर अपने प्यार का इजहार कर ही देती हैं। इससे पहले एक और रियलिटी शो मे उन्होंने कहा था, 'शादीशुदा मर्द से प्यार करना कैसा होता है, ये मुझसे पूछिए ना...'। उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।