सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज गिल और माधुरी दीक्षित एक साथ डांस करते हुए दिख रही हैं। दोनों के इस डांस के वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि बिग बॉस के 13वें सीजन में शहनाज गिल को खूब पसंद किया गया था। शहनाज ने उस दौरान लाखों लोगों के दिलों को जीता था। उनके कई क्यूट वीडियोज भी उस दौरान सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड किए थे, जिन पर कई मजेदार मीम्स भी बने। अब उनका डांस दीवाने 3 का एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शहनाज और माधुरी दीक्षित बहुत ही खूबसूरती से "बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल" गाने पर डांस कर रही हैं। आपको बता दें कि ये गाना लज्जा फिल्म का है, जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ मनीषा कोईराला ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।
Dance Deewane 3: शहनाज गिल ने माधुरी दीक्षित संग लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में जिस तरह वे हूबहू माधुरी दीक्षित की तरह स्टेप को मैच कर रही हैं। उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वे बॉलीवुड में आने के लिए एकदम तैयार हैं। बस अब हमको इसका इंतजार करना है कि कब कोई उनको अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट करता है।
देखें वीडियो
उस दौरान ना जाने कितने मीम्स उनके ऊपर बनकर वायरल हुए थे। उसी समय शहनाज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुईं। आज उनके लाखों चाहने वाले हैं। अक्सर वे कई रियलिटी शो और इवेंट्स में भी दिखती हैं।
इस वीडियो को वायरल भयानी नामक यूजर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसको 5.5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं कई यूजर्स इस पर अपना प्यार भरा रिएक्शन भी दे रहे हैं।