भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब बिग बॉस के घर में भी खूब सुर्खियों में हैं। बिग बॉस ओटीटी में आते ही अपने पार्टनर प्रतीक की तरह अक्षरा सिंह भी अपना गेम खुलकर खेल रही हैं। बिग बॉस के घर में जबसे वो आई हैं तबसे उनका किसी न किसी से झगड़ा देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते ही उनका शमिता शेट्टी से किचन और नमक को लेकर बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर शमिता को ‘मौसी’ कहकर संबोधित किया।
Bigg Boss Ott: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने जीशान का फेंका सामान, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीशान का फेंका सामान
अक्षरा सिंह इस वीडियो में जीशान खान का सामान बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल जीशान सिंह अक्षरा को अपने कपड़ों की बास्केट समेटने के लिए कहते हैं, जिसके बाद इन दोनों के बीच बहुत ही बहस हो गई। अक्षरा सिंह सभी कंटेस्टेंट्स के सामने जीशान को ये बोलती हुईं निकलती हैं कि आओ बताएं कहा सामान फेंका है, जिसके बाद वो रूम में जाती हैं और जीशान का सामान ये बोलकर फेंकने लगती हैं कि सामान फेंकोगे।
View this post on Instagram
जीशान को कहा लड़की से बात करने की तमीज सीख
अक्षरा सिंह ने जीशान का सामान फेका। जिसके बाद जीशान प्रोमो में ये कहते हुए नजर आए कि अगर ये खाना नहीं बनाएगी तो इसे खाना नहीं मिलेगा। इस बात को सुनकर अक्षरा सिंह का पारा चढ़ गया और वो जीशान को ये बोलती हुईं नजर आईं कि इसको उसको मत करना, लड़की से बात करने की तमीज सीख ले। मेरा बाप बनने की कोशिश मत कर’।
सपोर्ट में उतरी दिव्या अग्रवाल
अक्षरा और जीशान की लड़ाई बढ़ते देखकर दिव्या अग्रवाल भी अपने कनैक्शन के समर्थन में उतर गईं और उनकी भी अक्षरा से बहस बाजी हो गई। जहां दिव्या ने अपने पार्टनर जीशान का साथ दिया तो वही प्रतीक ने भी आगे आकर अक्षरा का सहयोग किया।
सोशल मीडिया पर अक्षरा को सुनाई खरी-खोटी
इस प्रोमो के सामने आने के बाद लोग अक्षरा को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘फेकू अक्षरा’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस महिला की आवाज और चेहरा हमेशा ऐसे रहता है जैसे उठते ही वो दर्शकों का अटेन्शन पाना चाहती हो। अन्य यूजर ने लिखा, ‘अक्षरा अगर तू-तू बोले तो सही है। जीशान ने बोल दिया तो गलत, ये कहा का इंसाफ है’।