बिग बॉस ओटीटी को दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं। रिएलिटी शो में पहले ही दिन से कुछ न कुछ धमाल देखने को मिल रहा है। इस बार सभी कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में रहना है। ऐसे में हर किसी की बस यही कोशिश है कि वो घर में अपना कनेक्शन बनाकर रखें। लेकिन बिग बॉस के शुरुआत में ही ये देखने को मिल रहा है कि अक्सर कनेक्शन आपस में ही भिड़ गए हैं। कई घरवालों के कनेक्शन टूटते हुए नजर आए तो वही शमिता शेट्टी भी राकेश बापट को सलाह देते हुए दिखीं।
Bigg boss ott: अपने पार्टनर राकेश बापट पर गुस्सा हुईं शमिता शेट्टी, इस वजह से डायपर पहनने की दी सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टास्क के बीच में नहीं जाना वॉशरूम
शमिता शेट्टी ने क्या कहा प्रोमो में उसे मेकर्स ने म्यूट कर दिया। लेकिन राकेश बापट ने बड़े ही प्यार से शमिता की बात का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं अपने ब्लैडर को कंट्रोल नहीं कर सकता! यह मानव है, ये नैचर कॉल है’। उनकी इस बात का जवाब देते हुए शमिता ने पूछा, ‘तुम यहां पर सोने, खाने और वॉशरूम जाने आए हो? राकेश ने जवाब देते हुए कहा, ‘सभी जा रहे थे। जाना था तो नहीं जाऊंगा मैं’।
डायपर पहनने की दी सलाह
शमिता शेट्टी ने राकेश बापट की इस बात का जवाब देते हुए कहा, ‘ संचालक के रूप में उनका इस तरह से टास्क को बीच में छोड़कर जाना सही नहीं थे। उन्हें थोड़ा सा कंट्रोल करना चाहिए था’। जब राकेश बापट ने अपनी बात दोहराई तो शमिता ने उन्हें डांटते हुए कहा। ‘मुझे नहीं पता आप डायपर पहन लो लेकिन टास्क के बीच में नहीं जाना है’।
View this post on Instagram
राकेश बापट ने दिया मजेदार जवाब
शमिता शेट्टी के गुस्से का जवाब राकेश बापट ने बड़े ही प्यार और मजाकिया अंदाज में दिया। राकेश बापट ने जवाब देते हुए कहा, ‘हां ये सही आइडिया है। काश उनके पास एक डायपर होता, मैं इसे पहनता। बिग बॉस, प्लीज मुझे डायपर भेजो।‘ बता दें कि शमिता शेट्टी का जहां बात-बात पर कई घरवालों से झगड़ा होता है तो वहीं दूसरी तरफ राकेश बापट एकदम शांत मिजाज के हैं और अब तक उनका किसी भी घरवाले से झगड़ा होते नहीं दिखाया गया।
शमिता शेट्टी और राकेश बापट बने थे पहले बॉस
दरअसल पांचवे दिन घर में एक मजेदार स्टेच्यू टास्क खेला गया। इस टास्क में रिद्धिमा करण, अक्षरा प्रतीक और निशांत-मूस को बाकी के घरवालों को हिलाने की कोशिश करनी थी। घर में इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ लेकिन आखिरकार राकेश बापट ये टास्क जीत गए और उन्हें घर का बॉस मैन बना दिया गया था। इस चीज का फायदा उनकी पार्टनर शमिता शेट्टी को भी मिला।